ganesh chaturthi

खुद को जवां रखने का रजनीकांत फॉर्मूला

Published: शुक्रवार, 11 दिसंबर 2020 (18:27 IST)
दक्षिण भारत में भगवान की तरह पूजे जाने वाले सुपरस्टार रजनीकांत इन दिनों अपनी फिल्म 2.0 के जरिये बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रहे हैं। 1975 में तमिल फिल्म अपूर्व रागंगल में एक छोटे से रोल से पर्दे पर कदम रखने वाले रजनीकांत अब तक 150 से ज्यादा फिल्में कर चुके हैं। फिल्मों में दमदार एक्टिंग, एक्शन और अपनी डायलॉग डिलीवरी से उन्होंने फैंस के दिलों में अलग ही जगह बनाई है। 
 
70 साल के रजनीकांत इस उम्र में भी हीरो बनने वाले इकलौते स्टार हैं। 40 की उम्र तक रजनीकांत कुछ भी खा लेते थे, लेकिन बाद में वे खाने-पीने में काफी सावधानी बरतने लगे और इसी का नतीजा है कि आज भी वो स्क्रीन पर एकदम फिट नजर आते हैं।
 
रजनीकांत जवां और फिट दिखने के लिए खाने के साथ-साथ मेडिटेशन भी करते हैं। रजनी अपने हेल्दी और एक्टिव होने का राज खुद बता चुके हैं। उनके अनुसार 40 साल की उम्र के बाद चीनी, चावल, दूध, दही और घी खाना छोड़ दिया था। जबकि एक जमाने में ज्यूस और दही उनकी फेवरेट चीजों में से एक थे। मटन और चिकन से बनी चीजें उनकी फेवरेट डिशेस हैं।
 
रजनीकांत रोजाना सुबह 5 बजे उठ जाते हैं और एक घंटे तक जॉगिंग करते हैं। शाम को भी सैर करते हैं। उन्होंने अपनी दिनचर्या में योगासन भी शामिल कर लिया है। रजनीकांत मानना है कि योग से तनाव खत्म किया जा सकता है। खान-पान के अलावा वे अच्छी नींद भी लेते हैं।
 
रजनीकांत की लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि फिल्म 2.0 के लिए 55-65 करोड़ रुपए बतौर फीस दिए गए हैं। 2007 में जब उनकी फिल्म शिवाजी: द बॉस आई थी, तब उन्हें फीस के तौर पर 26 करोड़ रुपए मिले थे। पिछले 10 साल में उनकी फीस डबल से भी ज्यादा हो गई है।
 
बचपन में रजनीकांत का जीवन संघर्ष से भरा रहा। रजनीकांत के घर की हालत अच्छी नहीं थी, इसलिए उन्हें कई छोटे-मोटे काम करने पड़े। रजनीकांत ने परिवार की मदद करने के लिए कारपेंटर से लेकर कुली तक का काम किया।

Show comments

बिना ट्रेलर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी 'द पैराइडाइज', नानी ने बताई चौंकाने वाली वजह

'मिर्जापुर: द मूवी' ने मचाया तहलका, 8वें दिन भी करोड़ों की कमाई, वर्ल्डवाइड 226 करोड़ पार

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख