Narak Chaturdashi
✕

मार्च तक... 2017 की टॉप 5 फिल्में

Updated: गुरुवार, 30 मार्च 2017 (23:55 IST)
2017 के तीन महीने बीत गए हैं। ये तीन महीने बॉलीवुड के लिए बहुत खास नहीं रहे हैं। कई फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पिटी हैं। चार फिल्में ऐसी रही हैं जिन्होंने सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया है, जिनमें काबिल और रईस भी शामिल हैं जिन्होंने अपेक्षा से कम प्रदर्शन किया है। जॉली एलएलबी 2 और बद्रीनाथ की दुल्हनिया ऐसी दो फिल्में रही हैं जो हिट रहीं। ओके जानू, रंगून, फिल्लौरी, कमांडो 2 जैसी फिल्मों ने निराश किया है। पेश है 2017 के शुरुआत के तीन महीनों की टॉप 5 फिल्में। 
 
नंबर 5 
कमांडो 2 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 25.09 करोड़ रुपये 
विद्युत जामवाल की एक्शन से सजी फिल्म 'कमांडो 2' से उम्मीद ज्यादा की थी। फिल्म में एक्शन तो दमदार था, लेकिन कमजोर कहानी फिल्म को ले डूबी। 
 
 

नंबर 4
बद्रीनाथ की दुल्हनिया 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 108 करोड़ रुपये
 
मार्च का महीना बॉक्स ऑफिस के लिहाज से कमजोर माना जाता है, लेकिन 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' ने दिखा दिया कि फिल्म में दम हो तो कोई भी बाधा आड़े नहीं आती। वरुण धवन और आलिया भट्ट की इस फिल्म को खासा पसंद किया गया और यह हिट रही। 

नंबर 3
जॉली एलएलबी 2
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 117 करोड़ रुपये
जॉली एलएलबी के मुकाबले इसके दूसरे भाग ने लगभग चार गुना कलेक्शन किया। अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में कोर्ट रूम ड्रामा था जो दर्शकों को पसंद आया। 

नंबर 2 
काबिल 
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 126.95 करोड़ रुपये
शाहरुख खान की फिल्म 'रईस' के सामने प्रदर्शित हुई रितिक रोशन की 'काबिल' ने कड़ा मुकाबला किया। फिल्म को पसंद किया गया, लेकिन कलेक्शन थोड़े कम रहे। फिल्म से जुड़े कुछ वितरकों को घाटा भी हुआ।

नंबर 1
रईस
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन : 139 करोड़ रुपये
शाहरुख खान की यह फिल्म 139 करोड़ रुपये पर ही सिमट गई जो कि उनके लिए अच्‍छी बात नहीं है। काबिल के सामने अपनी फिल्म का प्रदर्शन करने का खामियाजा किंग खान को भुगतना पड़ा। कुल मिलाकर कहा जाए तो इस फिल्म के कलेक्शन शाहरुख के स्टारडम से मेल नहीं खाते। 
Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख