Hanuman Chalisa

सुपरस्टार्स ने छोड़ा साथ...'अकेली' पड़ी प्रियंका चोपड़ा!

Updated: बुधवार, 8 मार्च 2017 (16:43 IST)
प्रियंका चोपड़ा का इन दिनों हॉलीवुड प्रेम घुमड़-घुमड़ कर उमड़ रहा है। 'क्वांटिको' नामक अमेरिकी टीवी धारावाहिक केवल उन्होंने इसीलिए किया ताकि हॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मिल जाए। बॉलीवुड में तो प्रियंका के पास काम ही नहीं बचा है। 
 
प्रियंका बॉलीवुड में 'अलग-थलग' पड़ गई हैं। खान तिकड़ी उनके साथ काम नहीं करना चाहती हैं। जब से शाहरुख खान और‍ प्रियंका के बीच नजदीकियों की चर्चा हुईं, शाहरुख ने उनके साथ काम न करने का फैसला ले लिया। 'डॉन 2' के दौरान यह सब हुआ था और करण जौहर ने बीच में आकर दोनों को दूर किया। यही वजह है कि 'डॉन 3' से प्रियंका का पत्ता कट गया। 
 
सलमान खान भी प्रियंका से खफा हैं। प्रियंका ने उनके साथ एक फिल्म करने से मना कर दिया था और सल्लू बुरा मान गए। प्रियंका ने उन्हें मनाने की लाख कोशिश की हैं, लेकिन सारी फिज़ूल साबित हुई हैं। सलमान रूठ जाए तो आसानी से मानते नहीं हैं और प्रियंका से उन्होंने दूरी बनाए रखी है। 
 
तीसरे खान यानी कि आमिर ने तो अब तक प्रियंका के साथ कोई फिल्म नहीं की है। प्रियंका से उन्हें कोई समस्या नहीं हैं, लेकिन वे इतनी कम फिल्में करते हैं कि प्रियंका के साथ फिल्म करना उनके लिए बहुत ही मुश्किल है। 
बॉलीवुड के चौथे सुपरस्टार अक्षय कुमार ने तो तब से प्रियंका चोपड़ा के साथ फिल्म न करने की कसम खा ली जब उनके और प्रियंका के बीच के 'खास' रिश्तों की भनक पत्नी ट्विंकल के कानों तक पहुंची थी। ट्विंकल को उन्होंने वादा किया कि वे आइंदा प्रियंका के साथ फिल्म नहीं करेंगे और वे इस बात पर अब तक कायम है। 
 
अजय देवगन न जाने प्रियंका से क्यों चिढ़े बैठे हैं। प्रियंका के साथ फिल्में ही नहीं करते। ले-देकर रितिक रोशन बचते हैं, लेकिन वे कितनी फिल्में प्रियंका के साथ करेंगे?
 
रणवीर सिंह, रणबीर कपूर, अर्जुन कपूर के साथ प्रियंका की जोड़ी जमती नहीं। वे बड़ी लगती हैं। ऐसे में प्रियंका के लिए ज्यादा गुंजाइश नहीं बचती। अब वे किसी खेमे का हिस्सा नहीं हैं और सुपरस्टार्स की नाराजगी झेल रही हैं। यही वजह है कि उनके पास फिल्में नहीं हैं और वे अकेली पड़ गई हैं।
Show comments

'गॉडज़िला x कांग' स्टार केली हॉटल का सड़क हादसे में निधन, 18 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

उर्वशी रौतेला को FIFA अध्यक्ष जियानी इन्फैन्टिनो का खास न्योता, सोशल मीडिया पर छाईं एक्ट्रेस

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री थलपति विजय की फिल्म 'जन नेता' में दिखेगा एक्शन और राजनीति का धमाका

जॉन अब्राहम ने बांद्रा में खरीदा 84 करोड़ रुपये का बंगला, बॉलीवुड स्टार ने जोड़ा मुंबई का नया 'शाही पता'

'ICU... सर्जरी... फिर घर वापसी' अमिताभ बच्चन की रहस्यमयी पोस्ट से मचा हड़कंप, आखिर क्या कहना चाहते हैं बिग बी?

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख