Hanuman Chalisa
✕

Poonam Pandey: सोशल मीडिया को औजार की तरह इस्तेमाल कर हासिल की थी लोकप्रियता

Updated: शुक्रवार, 2 फ़रवरी 2024 (12:40 IST)
पूनम पांडे ने बतौर एक्ट्रेस के रूप में कोई झंडे नहीं गाड़े। न कोई यादगार फिल्म दी। इसके बावजूद वे लोकप्रियता में कई एक्ट्रेसेस को टक्कर देती थी। पूनम पांडे ने सोशल मीडिया को उस दौर में अपनी लोकप्रियता का औजार बनाया जब सोशल मीडिया शुरुआती दौर में था। पूनम ने भांप लिया कि ग्लैमर वर्ल्ड में जगह बनाना है और आपका कोई गॉडफादर नहीं है तो सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। इंस्टेंट पॉपुलरिटी के लिए पूनम ने सोशल मीडिया का इस्तेमाल किया था। 
 
अपने ग्लैमर और हॉट फोटो पोस्ट कर पूनम ने तेजी से लोकप्रियता पाई। 2011 में वर्ल्ड कप क्रिकेट भारत में आयोजित हो रहा था और उसका बुखार पूरे देश पर चढ़ा हुआ था। पूनम ने खुलेआम घोषणा कर दी कि यदि भारत विश्वकप जीतता है तो वे अपने सारे कपड़े उतार कर फोटो पोस्ट कर देगी। इससे सनसनी मच गई। क्रिकेट और ग्लैमर का कॉकटेल वैसे भी खतरनाक होता है। 
 
सोशल मीडिया अपेक्षाकृत नया था और पूनम के इस बयान से सोशल मीडिया के नए खिलाड़ी हैरान रह गए। बहरहाल, भारत ने विश्व कप पर कब्जा जमा लिया और पूनम से सवाल पूछे जाने लगे कि वह अपना वादा कब निभाने वाली हैं। 


 
पूनम ने आनाकानी कर दी और इस तरह से उन्होंने वादा खिलाफी की। हालांकि बाद में उन्होंने अपने एप के जरिये हॉट फोटो और वीडियो की झड़ी लगा दी। 
 
पूनम की लोकप्रियता जब ऊंचाई पर पहुंची तो उन्हें 'नशा' नामक फिल्म भी मिली, जो 2013 में रिलीज हुई। प्रोड्यूसर को विश्वास था कि सोशल मीडिया पर पूनम के जितने फैंस हैं उसमें से 10 प्रतिशत ने भी टिकट खरीद लिया तो फिल्म सुपरहिट हो जाएगी, लेकिन फिल्म फ्लॉप रही। इसके बाद पूनम को छोटे-मोटे रोल मिले। 
 
पूनम ने उन लड़कियों को राह दिखा दी जो सोशल मीडिया के जरिये पॉपुलर होना चाहती थी और कई लड़कियां पूनम की राह पर चलीं। 

 
जितनी तेजी से पूनम पॉपुलर हुईं, उतनी तेजी से उनकी लोकप्रियता का ग्राफ नीचे भी आ गया। अपने एप पर उन्होंने अश्लीलता की लाइन क्रॉस कर दी, लेकिन फिर वैसी लोकप्रियता उन्हें मिली। 
 
पूनम को अपने फैंस को चौंकाने में मजा आता था। सनसनी फैलाने में उनका विश्वास था। उम्मीद नहीं थी कि वे दुनिया से बिदाई भी चौंकाने वाले अंदाज में लेंगी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख