Hanuman Chalisa
✕

पद्मावती की तरह इन फिल्मों के भी बदले थे नाम

Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2018 (17:32 IST)
पद्मावती अब पद्मावत नाम से रिलीज हो रही है। यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म को विरोध के चलते नाम बदलना पड़ रहा हो। इससे पहले भी ऐसे कुछ मामले पहले हो चुके हैं। किसी फिल्म के नाम को काटा गया, तो किसी के नाम को बढ़ाया जा चुका है। आइए ऐसी ही कुछ फिल्मों के नाम पर एक नजर डालते हैं। 
 
1. गोलियों की रास लीला : रामलीला 
संजय लीला भंसाली को पहले भी विरोध के चलते अपनी फिल्म का नाम बदलना पड़ा था। इस फिल्म का नाम पहले राम-लीला रखा गया था। ऐसा लगता है जैसे सेंसर बोर्ड, संजय लीला भंसाली से थोड़ा खफा चल रहा है।  मजेदार बात यह है कि उस फिल्म में भी पद्मावती की तरह रणवीर व दीपिका ही मुख्य भूमिका में थे। 
 
2. आर... राजकुमार 
शाहिद कपूर अभिनीत इस फिल्म का नाम पहले रेम्बो राजकुमार रखा गया था। ज्ञात हो कि रेम्बो एक मशहूर हॉलीवुड फिल्म श्रृंखला है। हॉलीवुड फिल्म रेम्बो के मुख्य अभिनेता व निर्देशक सिल्वेस्टर के द्वारा आपत्ति जताने के बाद फिल्म का नाम आर... राजकुमार कर दिया गया। 
 
3. बिल्लू 
इरफान खान व शाहरुख़ खान अभिनीत इस फिल्म का नाम पहले बिल्लू बारबर तय हुआ था। परन्तु बारबर या नाई समुदाय के लोगों का कहना था कि फिल्म के नाम में बारबर शब्द को गलत तरीके से दर्शाया गया है। जिसके बाद शाहरुख खान ने फिल्म के नाम से बारबर शब्द हटाने का फैसला किया। 
 
4. टोटल सियापा 
साल 2014 में आई इस फिल्म का नाम पहले अमन की आशा रखा जा रहा था। इस नाम पर किसी बड़े मीडिया ग्रुप का अधिकार था। आपत्ति जताए जाने के बाद नाम बदल कर टोटल सियापा रख दिया गया। 
 
5. दाग - द फायर 
साल 1999 में आई संजय दत्त की इस फिल्म का नाम पहले 'दाग' रखा गया था। दाग नाम से साल 1973 में एक फिल्म आ चुकी थी, जिसमें महानायक राजेश खन्ना मुख्य भूमिका में थे। 1973 में आई फिल्म के निर्माताओं के द्वारा जब नाम पर आपत्ति जताई गई तब इसमें 'द फायर' शब्द जोड़ दिया गया। इसी मामले के बाद फिल्म निर्माताओं को कॉपीराइट के मामलों से बचने का रास्ता भी मिल गया। 

Show comments

बॉक्स ऑफिस: ‘रामायण’ ने दो दिनों में कमाए इतने करोड़ रुपये; प्री-दिवाली के असर के बाद अब त्योहार पर बड़े उछाल की तैयारी

Hanuman Ansh OTT Release: नीम करोली बाबा पर बनी ब्लॉकबस्टर 'हनुमान अंश' इस दिन Sony LIV पर होगी स्ट्रीम, जानें पूरी डिटेल

डॉक्टर से पर्दे की देवी तक: नेचुरल ब्यूटी और दमदार अदाकारी से 'रामायण' की सीता बनीं साई पल्लवी की अनकही कहानी

सुहाना खान ने गुनगुनाया 'तू मिल जाए' गाना, शाहरुख खान ने मजेदार कमेंट कर खींचा सबका ध्यान

शूर्पणखा बनकर छाईं रकुल प्रीत सिंह, 'रामायण' में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस ने जाहिर किया गर्व

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख