suvichar
✕

पद्मावत हिट हो गई और सिनेमाघर खाली पड़े हैं

Updated: मंगलवार, 30 जनवरी 2018 (17:31 IST)
देश के सिनेमाघरों में विरोधाभास नजर आ रहा है। पद्मावत जहां रिलीज हुई है वहां सिनेमाघरों में भारी भीड़ नजर आ रही है। चहल-पहल दिखाई दे रही है, लेकिन देश के कुछ सिनेमाघर ऐसे भी हैं जहां दर्शकों का अकाल है। सन्नाटा पसरा हुआ है। यहां पर पद्मावत रिलीज नहीं हो पाई है। 
 
मध्यप्रदेश, गुजरात, राजस्थान और गोआ में करणी सेना के आक्रामक विरोध के कारण फिल्म का प्रदर्शन नहीं हो पाया। वहीं देश के अन्य हिस्सों में यह फिल्म प्रदर्शित हुई। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने जोरदार ओपनिंग ली, लेकिन जहां पर फिल्म रिलीज नहीं हुई वहां पर तो फिल्म और दर्शकों का टोटा पड़ गया। 
 
मध्यप्रदेश, राजस्थान और गुजरात के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों को मजबूरी वश टाइगर जिंदा है, 1921, मुक्काबाज, जुमांजी जैसी फिल्मों को चलाना पड़ रहा है जिनका बॉक्स ऑफिस पर रस निकल चुका है। इन फिल्मों को उंगली पर गिनने लायक दर्शक मिल रहे हैं और इन्हीं के सहारे थिएटर्स को चलना पड़ रहा है। इनसे बिजली का खर्च भी नहीं निकल पा रहा है। मल्टीप्लेक्स ने शो की संख्या कम कर दी है। जो रोजाना 15 शो चलाते थे, अब 11 से 12 शो ही चला रहे हैं। 
 
सिंगल स्क्रीन की हालत तो और खराब है। यहां पर भी इन फिल्मों को लगाया गया है, लेकिन दर्शक नहीं के बराबर मिल रहे हैं। कुछ सिनेमाघर बाहुबली 2 तथा पुरानी फिल्में सिनेमाघरों में दिखा रहे हैं, लेकिन दर्शकों की अब इन फिल्मों में रूचि नहीं है। 
 
इन प्रदेशों के वितरक और सिनेमाघर मालिक पद्मावत की बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट सुन मन मसोस रहे हैं कि कमाई का एक शानदार अवसर इनके हाथ से निकल गया है। 

Show comments

दीपिका पादुकोण के लीला लुक्स ने बदली गरबा फैशन की परिभाषा, 10 आइकॉनिक अंदाज़ आज भी हैं यादगार

CJP प्रदर्शन में पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- क्या वो तुम्हारे पड़ोसी हैं?

'झुमका पटोला' गाने में शरवरी का दिखेगा अलग अंदाज, बोलीं- डांस के प्रति अपने प्यार को एक्सप्लोर करने का मौका दिया

यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, पहले दिन कमाए इतने करोड़

‘प्यार का पंचनामा’ से ‘पहला प्यार दूसरी बार’ तक, क्यों रोमांटिक कॉमेडी के किंग हैं लव रंजन?

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख