dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा 'हाउसफुल 3' का?

Updated: गुरुवार, 2 जून 2016 (12:41 IST)
आईपीएल खत्म होने के बाद पहले शुक्रवार को जो फिल्म रिलीज होती है वो बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन करती है। अक्षय कुमार की 'राउडी राठौर' और 'हॉलीडे' इसी दौरान रिलीज होकर सफल रही थी। बॉक्स ऑफिस के इस समय हाल-बेहाल हैं और 'हाउसफुल 3' से बहुत आशाएं हैं। 
 
हाउसफुल सीरिज की अब तक दो फिल्में आई हैं और दोनों को अच्‍छी कामयाबी मिली है। टीवी पर ये फिल्में बेहद पसंद की जाती है और हर बार अच्‍छी टीआरपी मिलती है। इस सीरिज की दो फिल्मों को साजिद खान ने निर्देशित किया था। हिम्मतवाला और हमशकल्स के पिटने के बाद निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने 'हाउसफुल 3' से उन्हें हटा दिया और निर्देशन की कमान साजिद-फरहाद को सौंप दी। कहा जाता है कि साजिद-फरहाद को यह फिल्म अक्षय कुमार की सिफारिश से मिली है। ये दोनों अक्षय कुमार को लेकर 'एंटरटेनमेंट' फिल्म बना रहे थे। उनका काम अक्षय को पसंद आया था। 
 
साजिद-फरहान की ख्याति निर्देशक से ज्यादा लेखक के रूप में हैं। रोहित शेट्टी के लिए उन्होंने कई फिल्में लिखी हैं जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। इन दोनों को लगा कि निर्देशक के रूप में भी हाथ आजमाया जा सकता है और वे मैदान में उतर गए। दोनों को उम्मीद नहीं थी कि इतनी बड़ी फिल्म निर्देशित करने को मिलेगी। साजिद नाडियाडवाला का फोन जब उनके पास गया तो वे चौंक गए। उन्होंने कहा कि ये सीरिज तो साजिद खान निर्देशित करते हैं। नाडियाडवाला ने कहा कि तुम यदि निर्देशित करना चाहते हो तो हां कहो वरना दूसरा निर्देशक ढूंढ लूंगा। 
हाउसफुल 1 व 2 में उस तरह का हास्य देखने को मिला है जिसमें लॉजिक को दरकिनार रखना होता है। जो दर्शक तनाव दूर करने के लिए सिनेमाघर आते हैं उन्हें ये फिल्में बेहद पसंद आईं। साथ ही यह फिल्म हर उम्र और दर्शक वर्ग के लिए बनाई जाती है, सभी के लिए फिल्म में कुछ न कुछ रहता है। 
 
'हाउसफुल 3' महंगी लागत की फिल्म है, लेकिन फिल्म के सैटेलाइट राइट्स की अच्‍छी कीमत मिलेगी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग करने में सफल रहेगी। सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में फिल्म को बेहतर शुरुआत मिल सकती है। पहले वीकेंड का बिजनेस 60 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है। वहीं पहले सप्ताह का कलेक्शन 95 से 100 करोड़ रुपये के बीच रहेगा। लाइफ टाइम बिजनेस सवा सौ करोड़ के आसपास रहने की उम्मीद है। यह बात तय है कि 'एअरलिफ्ट' के व्यवसाय से यह फिल्म आगे निकल जाएगी। 
 
रमजान का महीना शुरू होने वाला है और 'हाउसफुल 3' के बिजनेस पर थोड़ा असर पड़ सकता है। 
Show comments

नसीरुद्दीन शाह के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़के गजेंद्र चौहान, चुनाव लड़ने की दी चुनौती, बोले- मैं हराकर दिखाऊंगा

IMDb की टॉप स्ट्रीमिंग सीरीज लिस्ट में ‘स्कैम 1992’ का जलवा, हंसल मेहता और प्रतीक गांधी ने जताई खुशी

शाहरुख खान के बर्थडे से पहले सिद्धार्थ आनंद का रहस्यमयी पोस्ट, क्या 2 नवंबर को होगा बड़ा ऐलान?

जब उड़ते प्लेन में चांद देखने की जिद पर अड़ गई थीं श्रीदेवी, करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पायलट से कर दी थी खास डिमांड

करीना कपूर से दीपिका पादुकोण तक, ये बॉलीवुड हसीनाएं नहीं रखतीं पति के लिए करवा चौथ का व्रत

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख