kundali milan
✕

तीन हीरोइनों का तो नहीं हुआ, क्या उर्वशी रौटेला का हेट स्टोरी IV से होगा भला?

Updated: गुरुवार, 22 फ़रवरी 2018 (13:32 IST)
हेट स्टोरी सीरिज की फिल्में बोल्ड दृश्य, खुले संवादों, डार्क थीम के कारण जानी जाती हैं। सीमित बजट में बनाई गई ये फिल्में इतना व्यवसाय तो कर लेती हैं कि थोड़ा मुनाफा हो जाए। इसी कारण इस सीरिज का चौथा भाग भी आ रहा है जिसमें उर्वशी रौटेला लीड रोल में हैं। 
 
उर्वशी खूबसूरत हैं। अभिनय भी ठीक-ठाक कर लेती हैं, लेकिन बॉलीवुड इंडस्ट्री में पांच साल गुजारने के बावजूद सफलता उनसे दूर है। 
 
2013 में सिंह साहब द ग्रेट से उन्होंने करियर शुरू किया था। इसके बाद सनम रे, ग्रेट ग्रैंड मस्ती जैसी फिल्मों में उन्होंने लीड रोल निभाए। कुछ फिल्मों में छोटे-मोटे रोल किए, लेकिन चर्चा नहीं मिली। न तो ये फिल्में सफल रहीं और न ही इनमें बड़े सितारे थे। 
 
रितिक रोशन की फिल्म 'काबिल' में 'सारा जमाना' गाना उर्वशी पर फिल्माया गया था जिससे उन्हें थोड़ी चर्चा मिली, लेकिन फिल्में नहीं। इसीलिए अपने करियर को गति देने के लिए उन्होंने 'हेट स्टोरी 4' जैसी फिल्म साइन की, जिसमें अंग प्रदर्शन ज्यादा करना होता है। शायद इसकी सफलता के जरिये ही उर्वशी के लिए आगे का रास्ता आसान हो जाए। 
 
वैसे हेट स्टोरी सीरिज की फिल्मों से किसी भी अभिनेत्री का भला नहीं हुआ है, भले ही उन्होंने फिल्मों में खूब एक्सपोज़ किया हो। हेट स्टोरी (2012) में बंगाली अभिनेत्री पाउली दाम ने अभिनय किया था। उन्होंने फिल्म में जम कर एक्सपोज किया। फिल्म सफल भी रही, लेकिन पाउली को बॉलीवुड फिल्मों में काम नहीं मिला। 
 
हेट स्टोरी 2 (2014) में सुरवीन चावला ने अभिनय किया। सुरवीन को इस फिल्म से कोई लाभ नहीं हुआ। हेट स्टोरी 3 (2015) में ज़रीन खान खान ने भी उर्वशी की तरह इस उम्मीद के साथ काम किया कि करियर रफ्तार पकड़ लेगा। ज़रीन ने अपने करियर में पहली बार एक्सपोज़ किया, लेकिन अभी भी ज़रीन का संघर्ष खत्म नहीं हुआ। 
 
अब इस सीरिज की चौथी फिल्म आ रही है। हो सकता है कि यह फिल्म उर्वशी की राह आसान कर दे। 

Show comments

मरून आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखे ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन, वायरल हुई खूबसूरत तस्वीरें

'हनुमान अंश' के एक्टर शोभिनव सत्या का खुलासा, किसी डायरेक्टर ने पर्सनली फोन कर तारीफ नहीं की

Bigg Boss 20: 'धरती मां' के टैग से लेकर सलमान खान के सामने दहाड़ने तक, क्या आम्रपाली दुबे की साइलेंट स्ट्रैटेजी पलट देगी पूरा खेल?

'रामायण' में रावण को अच्छा दिखाने के आरोपों पर नमित मल्होत्रा ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्यों मिला दशानन को इतना महत्व

फैमिली ड्रामा की मिठास या गैंगस्टर का खूनी खेल: 'ये प्रेम मोल लिया' और 'गनमास्टर जी 9' में कौन किस पर भारी?

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख