dharma sangrah

2.0 में अक्षय कुमार, रजनीकांत को मिली है कितनी फीस

Updated: सोमवार, 30 अक्टूबर 2017 (18:15 IST)
2.0 भारत की सबसे महंगी फिल्म है। रोबोट के इस सीक्वल को 450 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है। इस फिल्म में दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत हीरो के रूप में और बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार विलेन के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में स्पेशल इफेक्ट्स पर पैसा पानी की तरह बहाया गया है। शंकर इस फिल्म के निर्देशक हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म में काम करने के बदले किसे कितनी फीस मिली है। 
 
अक्षय कुमार 
सूत्रों के अनुसार अक्षय कुमार ने इस फिल्म को करने के बदले में 55 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि वसूली है। उनकी इस भूमिका को कमल हासन, आमिर खान, रितिक रोशन जैसे सितारे ठुकरा चुके हैं, लेकिन अक्षय ने विलेन बनना मंजूर किया और बदले में उन्हें भारी पैसा मिला है। 

एमी जैक्सन 
एमी जैक्सन फिल्म की हीरोइन हैं। उनके लिए महत्वपूर्ण बात यह है कि वे रजनीकांत के साथ फिल्म कर रही हैं। उन्हें लगभग चार करोड़ रुपये मिले हैं। 

रजनीकांत 
रजनीकांत को अक्षय से भी कम फीस मिली है। सूत्र बताते हैं कि उन्हें 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं, लेकिन यदि फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित होती है तो उनकी फीस 80 करोड़ तक भी पहुंच सकती है। 

शंकर 
फिल्म का निर्देशन शंकर ने किया है और उन्हें लगभग 25 करोड़ रुपये निर्देशन के बदले में मिलेंगे। एआर रहमान को भी खूब पैसा दिया गया है। अगले वर्ष रिलीज होने वाली इस फिल्म के विभिन्न राइट्स भी बहुत ज्यादा दामों में बिकने की खबर है। 
 
इस फिल्म की रिलीज डेट भी लगातार बढ़ती जा रही है। पहले इसे दिवाली 2017 पर प्रदर्शित करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा कर 26 जनवरी 2018 को रिलीज करने की योजना बनाई गई है। एक बार फिर इसे आगे बढ़ा दिया गया है और संभवत: अप्रैल में यह प्रदर्शित हो। 
 
लगातार रिलीज डेट बढ़ने से सिने प्रेमी निराश हैं। निर्देशक शंकर का कहना है कि वे फिल्म के वीएफक्स और स्पेशल इफेक्ट्स से कोई समझौता नहीं कर सकते हैं और इस काम में बहुत समय लगता है लिहाजा रिलीज डेट आगे बढ़ रही है। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख