Daily Horoscope
✕

शाहरुख खान की 'डॉन 3' में ये एक्टर बनेगा पुलिस ऑफिसर, सीरिज की होगी आखिरी फिल्म

डॉन के कंधों पर शाहरुख और फरहान सवार

Updated: मंगलवार, 22 जनवरी 2019 (17:26 IST)
फरहान अख्तर ने सलीम और जावेद की इजाजत लेकर उनके द्वारा लिखी गई और अमिताभ बच्चन द्वारा अभिनीत फिल्म 'डॉन' का रीमेक शाहरुख खान को लेकर 2006 में बनाया था। मूल फिल्म से थोड़ा बदलाव किया गया था। शाहरुख की डॉन और सलमान की जानेमन एक ही दिन प्रदर्शित हुई थी। सलमान अपनी फिल्म से इतने खफा थे कि उन्होंने लोगों से डॉन देखने का आग्रह किया था। सलमान की फिल्म असफल रही, जबकि शाहरुख की डॉन सफल तो रही, लेकिन उम्मीद से कम। 
 
शाहरुख खान को डॉन की भूमिका निभाने में बड़ा मजा आया। फरहान और वे अपने काम पर मोहित हो गए और आगे बढ़ते हुए 2011 में उन्होंने डॉन का दूसरा भाग बनाया। यह भाग भी उम्मीद से कम सफल रहा। डॉन 2 के बाद से ही डॉन 3 को बनाने की चर्चाएं चलती रही, जबकि शाहरुख और फरहान ये तय नहीं कर पा रहे थे कि वे डॉन 3 बनाए या नहीं। 


 
इस समय शाहरुख और फरहान एक ही नाव पर सवार हैं। शाहरुख की पिछली कुछ फिल्में बुरी तरह असफल रही हैं। हालात तो ये है कि अब सौ करोड़ के आंकड़े तक भी पहुंचना मुश्किल हो रहा है। फैन, जब हैरी मेट सेजल और ज़ीरो ने तो सौ करोड़ तक पहुंचने के पहले ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। 
 
दूसरी ओर फरहान अभिनीत फिल्में भी असफल रहीं। पता नहीं क्यों वे निर्देशन को छोड़ कर अभिनय के मैदान में हाथ आजमा रहे हैं? इसी बीच उनकी शादी भी टूट गई। इसके बाद वे रोमांस में व्यस्त हो गए, लेकिन करियर निर्देशक और एक्टर के रूप में उनके करियर का ग्राफ बहुत नीचे आ गया है। 
 
ऐसे मोड़ पर शाहरुख और फरहान को डॉन की याद आई है। वे अब तीसरे भाग की तैयारियों में जुट गए हैं। डॉन सीरिज की फिल्मों की याद दर्शकों के दिमाग में ताजा है और इसका फायदा वे उठाना चाहते हैं। डॉन के सहारे फिर से किनारे पर आना चाहते हैं। शाहरुख ने भी राकेश शर्मा के जीवन पर बनने वाली फिल्म 'सारे जहां से अच्छा' को छोड़ 'डॉन 3' में काम करने की मंजूरी दे दी है। यह इस सीरिज की आखिरी फिल्म होगी। डॉन 3- द फाइनल चैप्टर के नाम से इसे बनाया जा सकता है। 
 
डॉन 3 का निर्देशन फरहान ही करेंगे और साथ में अभिनय भी। वे एक पुलिस ऑफिसर के रोल में दिखाई देंगे जो डॉन को टक्कर देता नजर आएगा। प्रियंका चोपड़ा अब डॉन सीरिज का हिस्सा नहीं होंगी, उनकी जगह किसी और को लिया जाएगा। डॉन के कंधों पर सवार फरहान और शाहरुख कितना आगे जाएंगे, ये तो समय ही बताएगा। 

Show comments

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख