Narak Chaturdashi
✕

काबिल का 66 करोड़ रुपये का धमाका

Updated: मंगलवार, 17 जनवरी 2017 (18:53 IST)
रितिक रोशन की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्‍छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं। जब भी रितिक का करियर बुरे दौर से गुजरता है वे अपने पिता राकेश रोशन की शरण में जाते हैं। राकेश रोशन वर्षों से फिल्म बना रहे हैं तो फिल्म व्यवसाय के अर्थशास्त्र को बारीकी से जानते हैं। 

टाइ गर जिंदा में एक और हीरोइन... क्लिक करें 
 
राकेश रोशन ने रितिक के लिए नई रणनीति बनाई जिसके तहत उन्होंने काबिल को कम कीमत में बनाने का फैसला किया ताकि फिल्म हिट हो। यही वजह है कि काबिल को रिलीज के पहले ही 66 करोड़ का मुनाफा हो गया।
 
का बिल की कहानी पढ़ने के लिए क्लिक करें 


 
इस दौर में जहां बड़े सितारों की फीस ही 50 करोड़ रुपये हो जाती है वही 'काबिल' को मात्र 35 करोड़ रुपये में पूरा कर लिया गया। 15 करोड़ रुपये प्रिंट्स और प्रचार पर खर्च होंगे। इस तरह से यह फिल्म 50 करोड़ के बजट में तैयार हो गई, जिसमें रितिक की फीस शामिल नहीं है। 
 
कुछ वर्ष पहले जब कारपोरेट्स ने दखल नहीं दी थी तब फिल्में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न वितरकों को बेची जाती थी। यही फॉर्मूला फिर एक बार राकेश रोशन ने लागू किया। उन्होंने अपनी फिल्म को देश के कई वितरकों को 42 करोड़ रुपये में बेची। 
 
फिल्म के सैटेलाइट राइट्स 50 करोड़ रुपये में बिके। इतने में तो फिल्म की लागत ही निकल गई। 8 करोड़ रुपये म्युजिक राइट्स के बदले मिले। 16 करोड़ रुपये ओवरसीज़ राइट्स के बदले में मिले। 
 
50 करोड़ की फिल्म को विभिन्न अधिकारों के बदले 116 करोड़ रुपये मिले हैं यानी रिलीज के पहले ही 66 करोड़ का फायदा। निर्माता तो फायदे हैं। चूंकि फिल्म सस्ते दामों में बेची गई है इसलिए फिल्म से वितरकों को भी फायदा पहुंच सकता है। 'रईस' से टकराव का ज्यादा असर 'काबिल' पर नहीं पड़ेगा।
Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख