ramcharitmanas
✕

दृश्यम 2 के बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट होने के 5 कारण

Updated: सोमवार, 28 नवंबर 2022 (13:00 IST)
दृश्यम 2 ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त भीड़ खींची है और ऐसे समय फिल्म ने यह काम किया है जब बॉक्स ऑफिस पर लगातार फिल्में धराशाई हो रही हैं। दृश्यम 2 में अजय देवगन, तब्बू, श्रिया सरन और अक्षय खन्ना ने लीड रोल निभाया है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्यों पसंद की जा रही है, पेश है 5 कारण: 

 
  1. दृश्यम की ब्रैंड वैल्यू 
फिल्म दृश्यम जब रिलीज हुई थी तो बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई थी क्योंकि इस फिल्म के एक सप्ताह पहले 'बाहुबली' और एक सप्ताह बाद 'बजरंगी भाईजान' रिलीज हुई थी। इन दो बड़ी फिल्मों के बीच रिलीज होने का खामियाजा दृश्यम को भुगतना पड़ा। जब इसे टीवी पर रिलीज किया गया तो खूब टीआरपी मिली और दर्शकों ने टीवी पर इस मूवी को बार-बार देखा।इससे लोगों में उत्सुकता जागी कि दूसरे पार्ट में क्या दिखाया जाएगा। 

2) दमदार कहानी
दृश्यम के आखिर में कोई सोच भी नहीं सकता था कि अब इस कहानी को आगे बढ़ाया जा सकता है। इसलिए जब दृश्यम 2 आई तो लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा। दृश्यम 2 में कहानी को जिस तरह से आगे बढ़ाया गया है वो दर्शकों के लिए अनोखा अनुभव रहा। 

3) अनसोचे उतार-चढ़ाव
फिल्म का स्क्रीनप्ले इस तरह लिखा गया है कि आगे क्या होने वाला है इसका अनुमान लगाना बहुत ही कठिन है। दर्शक कुछ और सोचते हैं और सामने कुछ और आता है।

4) हीरो की चालाकियां
विजय सलगांवकर जिस चालाकी से तब्बू से अपने परिवार फिर बचा लेता है वो देख दर्शकों को मजा आता है। फिल्म में एक मोड़ ऐसा आता है जब लगता है कि विजय फंस गया है, लेकिन जिस चालाकी से विजय इससे बाहर निकलता है वो काबिल-ए-तारीफ है। 

5) जोरदार एक्टिंग
अजय देवगन का अभिनय शानदार है। सात साल का गैप कहानी में नजर आए इसलिए उन्होंने वजन बढ़ाया और दाढ़ी रखी। चुप्पी वाले दृश्यों में उनकी आंखें बोलती हैं। अक्षय खन्ना के किरदार को दूसरे भाग में जोड़ा गया और वे भी अपनी एक्टिंग से असर छोड़ते हैं। जिस तरह से वे मामले की तहकीकात करते हैं उससे दर्शकों में सिरहन पैदा होती है। तब्बू, रजत कपूर और अन्य कलाकार अपने रोल में डूबे नजर आते हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

दलेर मेहंदी से विवाद पर सुबोध उनियाल ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं था

Bigg Boss 20 में छलका माही विज का दर्द, 'सिंगल मदर' के संघर्ष और पूर्व पति जय भानुशाली से एलिमनी न लेने के फैसले पर खोले राज

दिलजीत दोसांझ के फैंस को लगा झटका, दिल्ली में होने वाले कॉन्सर्ट को नहीं मिली पुलिस से अनुमति

12 साल पहले एआर रहमान को आया था फैन का ईमेल, 'रामायण' को लेकर की थी ऐसी भविष्यवाणी कि आज हो गई सच!

रणबीर-यश की 'रामायण' की एडवांस बुकिंग में मची होड़: बॉक्स ऑफिस पर गूंजा 'जय सियाराम', क्या 100 करोड़ की होगी ओपनिंग?

सभी देखें

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

विनोद खन्ना: खलनायक से सुपरस्टार तक का सफर, अमिताभ बच्चन के सामने भी नहीं पड़े फीके

अगला लेख