Hanuman Chalisa
✕

बी ग्रेड फिल्में भी कर चुकी हैं 'रामायण' की 'सीता' दीपिका चिखलिया

Updated: मंगलवार, 14 अप्रैल 2020 (15:09 IST)
इन दिनों दूरदर्शन पर रामानंद सागर द्वारा निर्मित टीवी धारावाहिक 'रामायण' फिर से दिखाया जा रहा है और यह अच्छी टीआरपी भी बटोर रहा है। 
 
रामायण धारावाहिक का निर्माण 33 वर्ष पूर्व हुआ था। तब से लेकर अब तक तकनीकी रूप से काफी परिवर्तन हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद यह धारावाहिक इसलिए पसंद किया जा रहा हो क्योंकि रामायण में लोगों की आस्था है। जो लोग इसे पहले भी देख चुके हैं उन्हें उस दौर की बातें याद आ रही होंगी इसलिए भी वे इसे देख रहे हों। 
 
रामायण के पुर्नप्रसारण के जरिये इसमें काम करने वाले कलाकारों की लोकप्रियता अचानक बढ़ गई। राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल और सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका चिखलिया को उम्रदराज लोग भूला चुके थे। 
 
नई पीढ़ी के दर्शकों ने इनके नाम भी नहीं सुने थे, लेकिन अब सभी इनको जानने और पहचानने लगे हैं। इनके ट्वीट और कमेंट्स को महत्व दिया जाने लगा है। 
 
सीता की भूमिका निभाने वाली दीपिका ने फिल्म इंडस्ट्री में 'सुन मेरी लैला' से अपनी अभिनय यात्रा शुरू की थी। इस फिल्म में उनके हीरो थे राजकिरण। छोटे बजट की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही थी, इसके बावजूद दीपिका को मनचाहा काम नहीं मिला। दीपिका को लगा कि उन्हें बड़े सितारों के साथ फिल्में मिलेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। 


 
बड़ी फिल्मों 'भगवान दादा' (1986), 'काला धंधा गोरे लोग' (1986) जैसी फिल्मों में दी‍पिका को छोटे-मोटे रोल मिले। बी-ग्रेड की हॉरर फिल्मों में दीपिका को जरूर लीड रोल मिले। 
 
उन्होंने 'चीख' (1986) और 'रात के अंधेरे में' (1987) जैसी दोयम दर्जे की फिल्में की। इनमें उनके बोल्ड सीन भी थे। 
 
इसी बीच उन्हें रामानंद सागर के टीवी धारावाहिक 'रामायण' में सीता की भूमिका मिल गई। जब दीपिका की सीता के रूप में लोकप्रियता बढ़ी तो इसे भुनाने के लिए उनकी इन बी-ग्रेड फिल्मों को फिर रिलीज किया गया। 


 
दीपिका की इन फिल्मों को लेकर काफी आलोचना भी हुई। हालांकि यह फिल्में उन्होंने रामायण करने के पहले की थी, लेकिन इसके लिए उन्हें बुरा कहा गया। 
 
रामायण के बाद उन्हें कुछ बड़ी फिल्में जरूर मिलीं। राजेश खन्ना जैसे हीरो की हीरोइन बनने का मौका मिला। बंगला फिल्मों के स्टार प्रसन्नजीत और मलयालम फिल्मों के सितारे ममूटी की हीरोइन भी वे बनीं। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख