ramcharitmanas

धर्मेन्द्र ने फोटो और वीडियो शेयर कर कहा उनका शर्मीला बेटा सनी देओल अब दोस्त बन रहा है

Updated: सोमवार, 22 नवंबर 2021 (19:11 IST)
धर्मेन्द्र परिवार में कितनी आपसी मोहब्बत और एकता है, सभी जानते हैं। यह परिवार संयुक्त रूप से रहता है और एक डोर से बंधा हुआ है। यूं तो धर्मेन्द्र को अपने हर बच्चे से लगाव है, लेकिन सनी देओल और बॉबी देओल का नाम इसलिए ज्यादा चर्चा में रहता है क्योंकि ये दोनों भी ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े हैं। धर्मेन्द्र कई बार कह चुके हैं कि बॉबी उनकी तरह है। ज्यादा बोलने वाला और दिल की बात खुल कर सामने रखने वाला। जबकि सनी अंतर्मुखी स्वभाव के हैं। सलमान खान के शो 'दस का दम' में एक बार धर्मेन्द्र, सनी और बॉबी साथ आए थे। तब धर्मेन्द्र ने कहा था कि सनी की खामोशी उन्हें चुभती है। शायद धर्मेन्द्र चाहते हों कि सनी उनके प्रति अपने प्रेम का इजहार करें। धर्मेन्द्र के साथ ज्यादा समय बिताएं और बात करें। 
 
धर्मेन्द्र की सनी बेहद इज्जत करते हैं। उन्होंने एक रेखा खींच रखी है जिसे वह पार नहीं करते। उनके सम्मान के आगे वे कुछ बोलते भी नहीं हैं। धर्मेन्द्र मस्त स्वभाव के हैं। उनकी चाहत हो कि सम्मान की सीमा में रह कर भी पिता-पुत्र थोड़ी मौज-मस्ती तो कर ही सकते हैं। राजनीति में आने के बाद सनी अब थोड़ा खुल गए हैं क्योंकि नेता बनने के बाद कई लोगों से मेल-मुलाकात और बोलचाल होती है। इसका असर सनी-धरम के रिश्ते पर भी आ गया है। अब गरमाहट बढ़ गई है। हाल ही में धर्मेन्द्र को लेकर सनी देओल हिमाचल प्रदेश की यात्रा पर गए। 
 
 
दोनों ही प्रकृति प्रेमी हैं। हिमाचल की खूबसूरती और वातावरण ने गरम धरम का दिल जीत लिया है। धर्मेन्द्र ने कुछ दिन पहले एक वीडियो जारी किया था। कार में पिता-पुत्र घूम रहे थे तब धर्मेन्द्र पर फिल्माया गया हिट गीत रेडियो पर बजने लगा। सनी ने धरम से उस गाने पर परफॉर्म करने की गुजारिश की और वीडियो बना लिया। 
 
 
अब धर्मेन्द्र ने एक फोटो और वीडियो शेयर किया है जिसमें वे सनी के साथ मनाली में हैं। साथ ही उन्होंने लिखा है- दोस्तों, मैं बहुत खुश हूं। मेरा डार्लिंग बेटा मुझे छुट्टियों पर खूबसूरत हिमाचल में लाया है। शर्मिला और अंतर्मुखी सनी अब खुल रहा है और अपने उम्रदराज पापा का दोस्त बन रहा है। अब इस उम्र में दोनों दोस्त बन रहे हैं और खुशी चेहरे पर देखी जा सकती है। धर्मेन्द्र खुश हैं कि सनी अब खुल गए हैं। 

Show comments

बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर' का जलवा, रितेश सिधवानी ने अमृता फडणवीस-सुप्रिया सुले के लिए रखी स्पेशल स्क्रीनिंग

जानें क्यों नहीं रिलीज होगा 'द पैराडाइज' का ट्रेलर, नेचुरल स्टार नानी ने बताई खास वजह

सलमान खान स्टारर 'मातृभूमि' पर बड़ा अपडेट, CBFC की स्क्रीनिंग के बाद तय होगी रिलीज डेट!

'ऐसी मेरी वाइब' के फीवर में डूबीं शिल्पा शेट्टी, कुणाल खेमू के गाने पर जमकर किया डांस

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने जीता सलमान खान का दिल, बोले- घर में कितने भी स्टार आएं, असली रॉकस्टार तो एक ही है

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख