Daily Horoscope
✕

देवरा पार्ट 1 से जान्हवी कपूर का करियर ले सकता है यू टर्न

Updated: मंगलवार, 17 सितम्बर 2024 (19:52 IST)
6-7 साल का समय खासा होता है और जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) फिल्मी दुनिया में इतना वक्त बिताने के बाद भी अब तक अपना कोई स्थान नहीं बना पाई है जबकि वे एक फिल्मी परिवार से हैं। 
 
पिता बोनी कपूर (Boney Kapoor) बरसों से फिल्म बना रहे हैं, मां श्रीदेवी (Sridevi) ने वर्षों तक अपने ग्लैमर और अभिनय से फिल्म वर्ल्ड में राज किया। जान्हवी की सोशल मीडिया के कारण ही चर्चा होती है, फिल्म या अभिनय के कारण नहीं। 
 
जान्हवी न तो स्टार बन पाई कि दर्शकों में अपनी स्क्रीन प्रेजेंस से उन्माद जगा दें, न ही वे एक एक्ट्रेस के रूप में ऐसा प्रभाव छोड़ पाई कि अभिनय के जरिये लोगों के दिलों पर छा जाए।


 
श्रीदेवी ने दक्षिण भारतीय सिनेमा में छाप छोड़ने के बाद हिंदी फिल्मों की ओर रूख किया और यहां भी ऐतिहासिक सफलता हासिल की। 
 
जान्हवी अब हिंदी सिनेमा में उम्मीद के अनुरूप सफलता न मिलने के बाद दक्षिण भारत की फिल्मों की ओर रूख किया है।   
 
देवरा पार्ट 1 (Devara part 1) नामक तेलुगु फिल्म (जिसे कई भाषाओं में डब कर रिलीज किया जाएगा) में वे दक्षिण भारत के स्टार एनटीआर जूनियर (NTR Junior) के अपोजिट नजर आएंगी। 
 
बजट और स्टार के पैमाने पर तोला जाए तो यह जान्हवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म है। सही मायनों में देवरा 1 की सफलता जान्हवी के करियर में उछाल ला सकती है।

 
जूनियर एनटीआर के कारण इस फिल्म को देश-विदेश में कई दर्शक मिलेंगे और इस मूवी के जरिये जान्हवी उन दर्शकों तक पहुंचेंगी जो उन्हें अभी सिर्फ इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिये ही जानते हैं।
 
बॉक्स ऑफिस पर देवरा 1 यदि सुपरहिट होती है तो दक्षिण भारत के साथ-साथ बॉलीवुड में भी उनकी मांग बढ़ जाएगी। निर्माता-निर्देशक उन्हें गंभीरता से लेने लगेंगे। साथ ही नामी स्टार्स भी जान्हवी के साथ फिल्म करने की सोचेंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

 
अभी तक जान्हवी ने जितनी फिल्में की हैं उसमें वरुण धवन (बवाल) के अलावा उन्हें बड़े सितारे के साथ काम करने का मौका नहीं मिला है। जूनियर एनटीआर जैसे सितारे के साथ 'देवरा 1' में काम करना उनके करियर में यू टर्न ला सकता है। 
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख