Hanuman Chalisa
✕

बॉक्स ऑफिस... तूफान के पहले की खामोशी

Updated: मंगलवार, 24 जनवरी 2017 (12:45 IST)
दंगल का जोर कम पड़ते ही बॉक्स ऑफिस की चमक खो गई। 13 जनवरी से नई फिल्मों का रिलीज होना शुरू हुआ। दीपिका पादुकोण की हॉलीवुड मूवी xXx: रिटर्न ऑफ जेंडर केज' को लेकर खासा हल्ला था, लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई करिश्मा नहीं कर पाई। बड़े शहरों में ही मल्टीप्लेक्स में कुछ दर्शक इस फिल्म को मिले। 

49 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे का बिल देखेंगे... क्लिक करें 
 
इसी तरह 'ओके जानू' से भी उम्मीद बहुत थी। इस फिल्म के निर्माताओं ने भले ही विभिन्न अधिकारों के जरिये पैसा कमा लिया हो, लेकिन सिनेमाघरों को कोई फायदा नहीं हुआ। इस फिल्म को देखने के लिए दर्शक नहीं जुटे। 13 जनवरी वाले सप्ताह में भी 'दंगल' का ही जोर रहा, हालांकि फिल्म के कलेक्शन काफी नीचे आ गए थे। उन सिनेमाघरों और स्क्रीन्स की हालत बुरी थी जिनके पास 'दंगल' चलाने को नहीं थी। 
20 जनवरी को 'कॉफी विद डी' रिलीज हुई जो बुरी तरह फ्लॉप रही। ऐसे में सिनेमाघर वालों की मुश्किल और बढ़ गई। जहां यह फिल्म लगी थी वहां कई शो दर्शकों के अभाव में रद्द हुए। पुरानी और डब फिल्मों के सहारे समय काटा जा रहा है। इस समय सिनेमाघर में बिलकुल भीड़ नजर नहीं आ रही है, लेकिन यह नजारा ज्यादा दिनों नहीं रहने वाला। 25 जनवरी से सिनेमाघरों की खोई रौनक फिर लौट आएगी। काबिल और रईस का प्रदर्शन हो रहा है। 
 
मल्टीप्लेक्स में आधे-आधे शो इन दोनों फिल्मों को दिए गए हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों ने भी ‍इन दोनों फिल्मों का बंटवारा कर लिया है। लंबा वीकेंड है और पहले सप्ताह में अच्छी चहल-पहल सिनेमाघरों में रहेगी। उम्मीद की जा रही है कि पहले सप्ताह तक दोनों फिल्मों का कुल कलेक्शन 180 करोड़ रुपये तक जाएगा और इससे थिएटर्स वालों को खासा मुनाफा होगा। इस समय तो तूफान के आने के पहले छाने वाली खामोशी है। 

Show comments

'मैंने प्यार किया' से 'ये प्रेम मोल लिया' तक: क्यों अपनी ही फिल्मों के फॉर्मूले में कैद हो गए सूरज बड़जात्या?

बच्चों और महिलाओं के दर्द को दिखाएगी SAVE THE GOD, IFFI 2026 में मिली जगह

हाथों में हथियार और चेहरे पर गुस्सा लिए 'मैसा' के गाने 'ओसे रामुलम्मा' में दिखा रश्मिका मंदाना का जबरदस्त अवतार

मौनी रॉय ने व्हाइट बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, कातिलाना अदाओं ने इंटरनेट पर मचाई हलचल

धनुष की सबसे बड़ी ओपनर बनी 'ओम: ऑपरेशन मोल', 'तेरे इश्क में' और 'कारा' को छोड़ा पीछे

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख