dharma sangrah

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा अजय देवगन की थैंक गॉड का?

Updated: शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (17:12 IST)
अजय देवगन (Ajay Devgn) की थैंक गॉड (Thank God) फिल्म दिवाली पर रिलीज हो रही है। उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा (Siddharth Malhotra) और रकुल प्रीत सिंह (Rakul Preet Singh) भी फिल्म में हैं। निर्देशक हैं इंद्र कुमार (Indra Kumar)। इंद्र कुमार अस्सी के दशक से फिल्में निर्देशित कर रहे हैं और अभी भी बॉलीवुड में टिके हुए हैं। ये बड़ी बात है। उनके समकालीन सारे निर्देशक चूक गए हैं। 
 
इंद्र कुमार कभी भी महान फिल्म बनाने का दावा नहीं करते। उन्होंने ज्यादातर हास्य फिल्में बनाई हैं। देखो, हंसो और भूलो। ये उनकी फिल्म का सार रहता है। दिल, बेटा, इश्क, मस्ती और धमाल सीरिज की सफल फिल्में उनके खाते में है। 
 
ट्रेलर को मिला मिक्स रिस्पांस 
थैंक गॉड (Thank God Box Office Prediction) के ट्रेलर में फिल्म की पूरी कहानी की झलक मिलती है। ड्रामे से कुछ लोगों को ठेस भी पहुंची है और इसका विरोध भी हुआ है। हालांकि मामला तूल नहीं पकड़ा। ट्रेलर (Thank God Box Office Prediction) को मिक्स रिस्पांस मिला है, लेकिन कॉमेडी होने के कारण ज्यादातर लोगों का झुकाव इस ओर हो सकता है। 
 
एडवांस बुकिंग खास नहीं 
थैंक गॉड (Thank God Box Office Prediction) की एडवांस बुकिंग खास नहीं हुई है। फिल्म छोटे शहरों में अच्छा व्यवसाय कर सकती है जहां पर एडवांस बुकिंग बहुत कम होती है। फिल्म (Thank God Box Office Prediction) की अवधि दो घंटे की है इसलिए ज्यादा शो में दिखाई जाएगी और इस वजह से भी कलेक्शन के मामले में यह फिल्म राम सेतु (Ram Setu) से पहले वीकेंड पर आगे रह सकती है। 
 
थैंक गॉड बनाम राम सेतु 
थैंक गॉड (Thank God Box Office Prediction) फिल्म भी हास्य फिल्म है, ये ट्रेलर देख पता चलता है। अक्सर दिवाली पर ऐसी फिल्में सफल रहती हैं क्योंकि त्योहार के अवसर पर लोग बजाय गंभीर फिल्मों के, हास्य फिल्में देखना पसंद करते हैं। ऐसे में राम सेतु (Ram Setu) की तुलना में थैंक गॉड (Thank God Box Office Prediction) के प्रति दर्शकों का स्वाभाविक रुझान हो सकता है और यह फिल्म रामसेतु की तुलना में अच्छी शुरुआत ले सकती है।  
लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

'पॉकेटमार जैसे कपड़े पहनती हैं', कंगना रनौत का बिना नाम लिए तंज, क्या सोनाक्षी सिन्हा पर साधा निशाना?

'गुत्थी' से मिली पहचान, 'डॉ. मशहूर गुलाटी' ने बनाया कॉमेडी किंग, जानिए सुनील ग्रोवर की कहानी

Lock Upp 2: हर्षद चोपड़ा बने पहले फाइनलिस्ट, शिवांगी जोशी का हुआ चौंकाने वाला एलिमिनेशन

प्राइम वीडियो ने दिखाई 'जॉब ट्रैफिकिंग' की पहली झलक, ऑनलाइन स्कैम की काली दुनिया से उठेगा पर्दा

एक्सेल एंटरटेनमेंट ने लॉन्च किया 'एक्सेल म्यूजिक', 'मिर्जापुर: द मूवी' के साथ होगी धमाकेदार शुरुआत

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख