dharma sangrah
✕

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा अक्षय कुमार की फिल्म राम सेतु का?

Updated: शनिवार, 22 अक्टूबर 2022 (15:11 IST)
दिवाली पर दो बड़ी फिल्में अक्षय कुमार की राम सेतु और अजय देवगन की थैंक गॉड रिलीज होने जा रही है। हालांकि दोनों फिल्मों को लेकर खास माहौल नहीं है। राम सेतु की एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है और फिलहाल वहां माहौल ठंडा है। भले ही लोग त्योहार मनाने में व्यस्त हैं, लेकिन यदि कोई बड़ी फिल्म रिलीज होने वाली हो तो टिकट खरीदना शुरू कर देते हैं, लेकिन यहां पर वैसा असर नहीं दिख रहा है। 


 
ट्रेलर को मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया 
राम सेतु के ट्रेलर को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। उम्मीद कुछ और थी और देखने को कुछ और मिला। एडवेंचर और थ्रिलर फिल्म का आभास ट्रेलर देखने को मिलता है। कुछ को यह बात पसंद आई तो कुछ को नापसंद। यह बात तय है कि ट्रेलर देख दर्शक फैसला नहीं ले पाए कि यह फिल्म देखना चाहिए या नहीं? इसलिए वे फिल्म की रिपोर्ट आने का इंतजार कर रहे हैं। 


 
अक्षय कुमार की असफलताएं
पिछली दिवाली पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' रिलीज होकर सुपरहिट रही थी। इस बार फिर वे फिर दिवाली पर फिल्म लेकर आ रहे हैं, लेकिन पिछली दिवाली और इस दिवाली के बीच अक्षय कुमार के स्टारडम में बहुत फर्क आया है। अब वे बच्चन पांडे, सम्राट पृथ्वीराज, रक्षा बंधन जैसी फ्लॉप फिल्म दे चुके हैं। कठपुतली को भी ओटीटी पर दर्शक नहीं मिले हैं। ये बात दर्शा रही है कि अक्षय के प्रति दर्शकों की दीवानगी में कमी आई है। इसका असर राम सेतु पर भी नजर आ रहा है। 
 
बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा राम सेतु का?
कई बातें राम सेतु के खिलाफ है, लेकिन दिवाली का त्योहार होने के कारण फिल्म थोड़ी बेहतर शुरुआत कर सकती है। साथ में 'थैंक गॉड' से भी सीधी टक्कर फिल्म को मिलेगी। ऐसे में फिल्म शुरुआत तो अच्छी कर सकती है, लेकिन ये 'बहुत ही शानदार' वाली बात नहीं होगी। राम सेतु के लिए दर्शक वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपनाए हुए हैं इसलिए फिल्म शानदार शुरुआत तो नहीं लेगी। 

लेखक के बारे में
WD Entertainment Desk
वेबदुनिया एंटरटेनमेंट टीम बॉलीवुड, टेलीविजन और डिजिटल मीडिया की ताजातरीन खबरों पर नज़र रखती है। यह टीम सिनेमा से जुड़ी हर छोटी-बड़ी जानकारी को अपने पाठकों तक पहुंचाती है, चाहे वो फिल्मों की समीक्षा, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, विश्लेषण, फोटो फीचर हो या फिर ट्रेंडिंग इवेंट्स। टीम का उद्देश्य पाठकों को मनोरंजन.... और पढ़ें

Show comments

दिव्यांका त्रिपाठी की बिल्डिंग में लगी आग, लिफ्ट में फंसे गार्ड की मौत, एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द

प्रभास के फिल्मी करियर के 24 साल पूरे, 'बाहुबली' से 'कल्कि' तक, इन 5 वजहों से पूरे देश के हैं चहेते

राम बनकर घर-घर में पूजे गए अरुण गोविल को क्यों निभाना पड़ा लक्ष्मण का किरदार? अब 'रामायण' में बने राजा दशरथ

'भक्ति गायब, रावण का महिमामंडन': टीवी के 'लक्ष्मण' सुनील लहरी ने नितेश तिवारी की 'रामायण' को बताया निराशाजनक

ऑस्कर की रेस में शामिल होगी रणबीर कपूर की 'रामायण'! 99वें अकेडमी अवॉर्ड्स के लिए मेकर्स ने उठाया बड़ा कदम

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख