Hanuman Chalisa

बेलबॉटम ट्रेलर रिव्यू : एक मिशन की कहानी

अक्षय कुमार की फिल्म बेलबॉटम के ट्रेलर में पकड़ नजर आती है। एक अच्छी फिल्म की उम्मीद जगाने में ट्रेलर कामयाब है।

Updated: मंगलवार, 3 अगस्त 2021 (19:10 IST)
अक्षय कुमार की बेलबॉटम का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म की पूरी शूटिंग कोरोनाकाल में ही हुई है। इस तरह से यह बड़े स्टार की कोरोनाकाल में शूट की गई पहली फिल्म है। साथ ही इसे सिनेमाघर में रिलीज किया जा रहा है। एक बड़े स्टार की लंबे समय बाद सिनेमाघर में रिलीज होने वाली यह पहली फिल्म बनने वाली है। 
 
ट्रेलर में लगभग पूरी कहानी दिखा दी गई है। शुरुआत में बताया गया है कि यह सत्य घटनाओं से प्रेरित है, लेकिन स्थान/पात्र/प्रसंग काल्पनिक हैं। ट्रेलर देख समझ आता है कि कल्पना वाला हिस्सा बहुत ज्यादा है। 
 
दरअसल यह एक मिशन की कहानी है जिसका नाम बेलबॉटम है। यह मिशन किस तरह पूरा होता है इसी बात का रोमांच है। यानी मंजिल सामने है, सफर कितना मजेदार होता है इसी बात पर फिल्म की सफलता टिकी है। 
 
ट्विस्ट यह है कि कहानी अस्सी के दशक में सेट है। सुरक्षा सिस्टम इतने मजबूत नहीं थे और इनमें कई खामी हुआ करती थी। जब तकनीक इतनी हावी नहीं थी इसलिए उस दौर में 'चोर-पुलिस' का यह खेल मजेदार हुआ करता था। 

 
फिल्म कितनी जबरदस्त होगी इसका पता तो फिल्म देखने के बाद पता चलेगा, लेकिन ट्रेलर दमदार फिल्म की ओर इशारा जरूर करता है। ये फिल्म से जुड़े लोगों का आत्मविश्वास ही है कि उन्होंने ट्रेलर में ही कई पत्ते खोल दिए हैं। 
 
अक्षय कुमार ने चिर-परिचित स्टाइल में ही अपनी भूमिका निभाई है। उन्हें वन लाइनर और सीन भी जोरदार मिले होंगे। वाणी कपूर की झलक भी ट्रेलर में नजर आती है। लारा दत्ता को ट्रेलर में जगह नहीं मिली है। 
 
कुल मिलाकर ट्रेलर फिल्म देखने के प्रति उत्सुकता पैदा करने में सफल है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी: कभी थे बॉलीवुड के 'हॉट कपल', फिर ऐसा क्या हुआ जो टूट गया सालों का सीक्रेट रिश्ता?

अजय देवगन की 'चौहान' के टीज़र पर बवाल, मोहम्मद जीशान अय्यूब बोले- मेरी आवाज़ गलत संदर्भ में इस्तेमाल हुई

प्रभास बने देश के सबसे पसंदीदा स्टार, ऑरमैक्स रैंकिंग में हासिल किया पहला स्थान

'बंटवारा 1947' का नया गाना 'कहां चले गए हो राम' रिलीज, शबाना आज़मी की भावुक प्रार्थना ने जीता दिल

अनुराग कश्यप की 'चार दीवारी' पहुंची इंटरनेशनल मंच पर, फैंटासिया फिल्म फेस्टिवल 2026 में होगी स्क्रीनिंग

सभी देखें

बिकिनी पहन समंदर में उतरीं सनी लियोनी, बोल्ड लुक हुआ वायरल

पलक तिवारी के यूनिक लायन कॉर्सेट लुक पर फिदा हुए फैंस, देखिए एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज

शिमरी साड़ी में निक्की तंबोली ने ढाया कहर, डीपनेक ब्लाउज पहन लगाया बोल्डनेस का तड़का

45 साल की श्वेता तिवारी का कॉलेज गर्ल लुक, सिंपल अंदाज से जीता फैंस का दिल

क्या बॉलीवुड में कमबैक की तैयारी कर रहीं सेलिना जेटली? बोल्ड तस्वीरों से फिर मचाया तहलका

अगला लेख