Daily Horoscope
✕

बच्चन पांडे की बॉक्स ऑफिस कर कैसी रहेगी ओपनिंग, क्या द कश्मीर फाइल्स बनेगी रूकावट

Updated: बुधवार, 16 मार्च 2022 (16:57 IST)
बच्चन पांडे के ट्रेलर ने आते ही धूम मचा दी। एक्शन, इमोशन और कॉमेडी का इसमें तड़का नजर आया। ट्रेलर देख कहा जाने लगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार ओपनिंग लेगी। होली पर रिलीज हो रही है और होली पर दर्शक इस तरह की मसालेदार फिल्म देखना पसंद करेंगे। 
 
साथ ही यह अनुमान लगाया गया था कि यही फिल्म दर्शकों को एक बार फिर सिनेमाघर में खींच कर लाएगी, लेकिन किसे पता था कि 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी गुमनाम फिल्म यह कारनामा बच्चन पांडे के पहले कर दिखाएगी। 11 मार्च को रिलीज हुई यह फिल्म इस समय बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाए हुए है। राधे श्याम जैसी मेगा बजट फिल्म को सिनेमाघर से बाहर कर दिया। 
 
बच्चन पांडे के मेकर्स ने द कश्मीर फाइल्स को कभी चुनौती के रूप में गिना नहीं होगा, लेकिन यह फिल्म एक बड़ी चुनौती बन कर सामने आ खड़ी हुई है। 18 मार्च को बच्चन पांडे रिलीज हो रही है। तब द कश्मीर फाइल्स दूसरे सप्ताह में प्रवेश करेगी। जिस तरह से फिल्म प्रदर्शन कर रही है उसे देख अंदाजा लगाया जा सकता है दूसरे सप्ताह में भी फिल्म का जोर बना रहेगा। ऐसे में इसका असर बच्चन पांडे के शोज़ और स्क्रीन्स पर हो सकता है। 
 
यह बात तय है कि बच्चन पांडे भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत लेगी। अक्षय कुमार का स्टारडम, होली की छुट्टी और लंबा वीकेंड, धमाकेदार ट्रेलर, अक्षय का फिल्म में लुक, मजेदार किरदार, बढ़िया स्टारकास्ट जैसी कई बातें हैं जो इशारा कर रही है कि फिल्म अच्छी ओपनिंग लेगी। 
 
द कश्मीर फाइल्स के कारण सिनेमाघरों में एक बार फिर बहार लौट आई है। बच्चन पांडे भी अच्छा व्यवसाय करेगी तो सिनेमाघर वालों के लिए यह बोनस समान हो जाएगा। 

Show comments

न स्टार पावर, न बड़ा बजट... फिर भी हनुमान अंश का तूफान जारी, 202 करोड़ पार कर 300 करोड़ क्लब पर नजर

गोविंदा के साथ अफेयर की खबरों पर नीलम कोठारी ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं बहुत छोटी थी, पता ही नहीं था वो शादीशुदा हैं

'गैंग्स ऑफ वासेपुर 2' के बाद नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मिली थीं 200 फिल्मों की स्क्रिप्ट्स, मेकर्स रखते थे ब्लैंक चेक

'रामायण' का पहला गाना 'जय जय राम' रिलीज, साई पल्लवी-रणबीर कपूर के 'सिया राम' रूप ने जीता दिल

कभी ट्रेन में गाना गाते थे आयुष्मान खुराना, आज बॉलीवुड के हैं सुपरस्टार

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख