dharma sangrah
✕

आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' का क्या होगा बॉक्स ऑफिस पर?

Updated: गुरुवार, 1 दिसंबर 2022 (12:10 IST)
वर्तमान दौर में आयुष्मान खुराना उस कलाकार का नाम है जिसकी फिल्मों से अनोखा विषय और 'कुछ हटके' की हम उम्मीद कर सकते हैं। लीक से हटकर आयुष्मान ने फिल्में की और बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की। ऐसा कम ही होता है। वे कलाकार होकर स्टार का मजा लेने लगे, लेकिन पिछले कुछ वर्षों में गुलाबा सिताबो, चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक, डॉक्टर जी जैसी फिल्में आईं जो बॉक्स ऑफिस पर असफल रहीं। इनके विषय अलग थे, लेकिन दर्शकों को रिझा नहीं पाए। अचानक आयुष्मान बॉक्स ऑफिस पर असुरक्षित सितारे हो गए। ऐसा नहीं है कि यह केवल आयुष्मान के साथ ही हुआ है। बॉलीवुड के तमाम बड़े सितारे इन दिनों रफ पैच से गुजर रहे हैं। आयुष्मान ने भी इन फिल्मों में प्रयोग करने की कोशिश की, लेकिन बात नहीं बन पाई। 
 
2 दिसम्बर को आयुष्मान खुराना की 'एन एक्शन हीरो' रिलीज हो रही है। पहली बार वे लार्जर देन लाइफ किरदार निभा रहे हैं। यह एक ऐसे स्टार की कहानी है जो मुसीबत में फंस जाता है। फिल्म के ट्रेलर से एक बार फिर उम्मीद तो जागती है, लेकिन ये ट्रेलर आयुष्मान के फैंस के बीच खास हलचल नहीं मचा पाया है। फिल्म का जो प्रचार किया गया है उससे दर्शक बिलकुल प्रभावित नहीं हुए हैं। जो माहौल इस फिल्म को लेकर अब तक बना है उसे देख लग रहा है कि इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर सफर करना मुश्किल होगा। 
 
फिल्म अच्छी हो सकती है, लेकिन ये बात तय है कि फिल्म की ओपनिंग खास नहीं होगी और यह बात सभी जानते हैं कि आज के दौर में ओपनिंग तगड़ी लगना कितनी बड़ी बात है। 

लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें

Show comments

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

टीकू तलसानिया और पूजा जोशी की फिल्म ‘देवी विज्ञानम्’ का ट्रेलर रिलीज, आस्था और विज्ञान का दिखेगा अनूठा संगम

आयुष्मान खुराना से मांगी करोड़ों की रंगदारी, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से भेजा गया धमकी भरा ऑडियो

'प्रताप' का नया गाना ‘मैं वापस आऊंगा’ रिलीज, यादों, प्यार और लौटने के वादे के एहसास को करता है बयां

रामायण के फैन विराट कोहली का सेलिब्रेशन Viral, हवा में छलांग और फिर धनुष-बाण वाला अंदाज, आप भी देखें VIDEO

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख