suvichar
✕

अब मेरे पास भाई नहीं है... शशि कपूर को भावुक हो अमिताभ ने किया याद

Updated: मंगलवार, 5 दिसंबर 2017 (11:53 IST)
शशि कपूर और अमिताभ बच्चन ने दीवार, सिलसिला, त्रिशूल, रोटी कपड़ा और मकान, नमक हलाल, काला पत्थर, दो और दो पांच, सुहाग जैसी कई हिट फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की केमिस्ट्री गजब लगती थी और इसीलिए दोनों को साथ में कई फिल्मकारों ने पेश किया। शशि के अवसान से बिग बी बेहद आहत हुए और उन्होंने अपने ब्लॉग में शशि को याद किया।  
 
अमिताभ ने अपने ब्लॉग की शुरुआत रूमी जाफरी के इस शेर के साथ की : 
“हम ज़िंदगी को अपनी कहाँ तक सम्भालते  
इस क़ीमती किताब का काग़ज़ ख़राब था “
 
अमिताभ लिखते हैं- मर्सिडीज़ स्पोर्ट्स कार के पास वे खड़े थे। मूंछ और हल्की दाढ़ी में वे बेहद स्मार्ट नजर आ रहे थे। उनका पोज़ मैगजीन के पूरे पृष्ठ पर छपा था। शशि कपूर... पृथ्वी राज कपूर के बेटे, राज कपूर और शम्मी कपूर के छोटे भाई एक आने वाली फिल्म से शुरुआत कर रहे हैं, ऐसा कैप्शन था। उनका यह अंदाज देख मेरे दिमाग में एक विचार आया, जब मैं फिल्म एक्टर बनने की कोशिश कर रहा था, कि यदि ऐसे लोग आसपास हों तो मेरे हीरो बनने का कोई अवसर नहीं है। 
 
शशि कपूर को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा है कि वे शशि कपूर से बेहद प्रभावित थे। उनकी हेअर स्टाइल और व्यवहार को कॉपी करने की कोशिश करते थे। वे लिखते हैं 'शशि कपूर के घुंघराले बाल तो बड़ी बेतरतीबी से उनके माथे और कान के पास बिखरे रहते थे, मुझे पसंद थे।' 
 
फिल्म दीवार में शशि कपूर का संवाद 'मेरे पास मां है' बेहद प्रसिद्ध हुआ। इसी डायलॉग को याद करते हुए अमिताभ ने लिखा कि अब मेरे पास भाई नहीं है। अमिताभ लिखते हैं 'वह मुझे 'बबुआ' कहते थे। आज उनके साथ-साथ मेरे और उनकी जिंदगी के कई पन्ने अधूरे ही चले गए।' 
 
अमिताभ भावुक हो कर लिखते हैं कि मैं उन्हें मिलने सिर्फ एक ही बार अस्पताल गया था। फिर कभी नहीं गया। मैं अपने दोस्त और 'समधि' को इस हालत में अस्पताल में नहीं देखना चाहता था। जब मुझे पता चला कि वे नहीं रहे तब भी मैं अस्पताल जाने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। 

Show comments

200 करोड़ के ठगी केस में नोरा फतेही को कोर्ट ने भेजा समन, इस दिन होना होगा पेश

शाहरुख खान के 'मन्नत' में अनिल कपूर ने की थी इस ब्लॉकबस्टर फिल्म की शूटिंग, सालों बाद खोला राज

ऋषभ शेट्टी निभाएंगे शिवाजी महाराज का किरदार, भूषण कुमार ने किया मेगा प्रोजेक्ट 'द प्राइड ऑफ भारत' का ऐलान

'ईथा' का दमदार ट्रेलर रिलीज, लावणी कलाकार बनकर छाईं श्रद्धा कपूर

प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई 'मिर्जापुर: द मूवी', एक्सटेंडेड कट में दिखेंगे अनदेखे सीन

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख