dharma sangrah
✕

अमिताभ बच्चन को आखिर यह काम करने की जरूरत क्या थी?

Updated: शनिवार, 18 सितम्बर 2021 (13:21 IST)
अमिताभ बच्चन के पास भरपूर पैसा है। कई मान-सम्मान हासिल हैं। कई हिट फिल्में उनके खाते में दर्ज हैं। काम के मामले में अभी भी पूछ-परख है। उनको कुछ भी साबित करने की अब जरूरत नहीं है। ऐसे में पान मसाले का विज्ञापन करने की उन्हें क्या जरूरत आन पड़ी। क्या वे पान मसाले की दुष्प्रभाव नहीं जानते? क्या ये वह यह बात भी नहीं जानते कि भारत में फिल्म स्टार्स का युवाओं पर क्या असर पड़ता है? अमिताभ को देख पान मसाला न जाने कितने लोग खाएंगे और इसका उनके स्वास्थ्य पर कितना खराब असर होगा? क्या वे अपनी पर्सनल लाइफ में पान मसाला खाते हैं? 
 
इस विज्ञापन से अमिताभ का जुड़ना उनके कई प्रशंसकों को भी नाराज कर गया। सोशल मीडिया पर उनसे सवाल पूछा गया कि आखिर इसकी क्या जरूरत थी? अमिताभ ने जवाब दिया- किसी भी व्यवसाय में यदि किसी का भला हो रहा है, तो ये नहीं सोचना चाहिए कि हम उसके साथ क्यों जुड़ रहे हैं। हां यदि व्यवसाय है तो उसमें हमें भी अपने व्यवसाय के बारे में सोचना पड़ता है। अब आपको ये लग रहा है कि मुझे ये नहीं करना चाहिए था, लेकिन इसको करने से, हां मुझे भी धनराशि मिलती है। 


 
पैसों के लिए अमिताभ ने यह विज्ञापन करना मंजूर कर लिया। यानी पैसों के लिए वे कुछ भी कर सकते हैं। शाहरुख खान, अजय देवगन, सलमान खान, टाइगर श्रॉफ सभी पान मसाला का विज्ञापन कर रहे हैं। लेकिन इनसे अमिताभ की छवि बहुत अलग है। वे सौम्य, शिष्ट और विद्वान माने जाते हैं। इसलिए उनके द्वारा किया गया यह विज्ञापन अखर रहा है। 
 
वर्षों पहले शम्मी कपूर ने भी पान मसाला का विज्ञापन किया था। भाई राज कपूर बेहद नाराज हो गए। उन्होंने कहा कि पैसों की जरूरत थी तो मुझसे बोल देते, यह करने की जरूरत क्या थी। उस दौर में फिल्म अभिनेता अपने फैंस के प्रति अपनी जवाबदारी को समझते थे। दिलीप कुमार ने न के बराबर विज्ञापन किए। उन्हें भी कई ऑफर्स मिलते थे। 
 
सबसे अहम बात तो यह है कि पान मसाले वाले कितना धन कूट रहे हैं। बड़े-बड़े सितारों को वे अपने पैसों के लालच में उलझा देते हैं। यह लालच इतना बड़ा होता है कि बिग हो या स्माल, सभी पैसों की खनक में बहरे हो जाते हैं। टीवी और अखबारों में खूब विज्ञापन दिखाए जाते हैं। जो विज्ञापन पर इतना पैसा फूंक रहा है वो कितना कमा रहा होगा सोचा जा सकता है। 

Show comments

दो साल से नहाए नहीं थे और बिस्तर से भी बाहर नहीं निकले थे शरद कपूर, दोस्त का चौंकाने वाला खुलासा

'पहले एंबेसडर कार में बैठकर बोतलों का इस्तेमाल करना पड़ता था', कास्टिंग काउच पर राम्या कृष्णन का बड़ा खुलासा

'न बात करने की तमीज, एटीट्यूड सातवें आसमान पर...' नवाजुद्दीन सिद्दीकी पर बुरी तरह भड़कीं दीया मिर्जा? पोस्ट देख हैरान हुए फैंस

रॉबर्ट पैटिनसन के जेम्स बॉन्ड की कास्टिंग के पीछे छिपी है 70 हजार करोड़ की बड़ी डील, पैटिनसन की क्या होगी फीस?

'हर हिंदुस्तानी के खून में हैं राम...', जावेद अख्तर के इस बयान ने छेड़ी नई बहस, बेटी जोया ने की 'रामायण' की तारीफ

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख