biodatamaker

लगातार 100 करोड़... अक्षय 5, शाहरुख 6, सलमान 11

Updated: मंगलवार, 22 अगस्त 2017 (15:36 IST)
अक्षय कुमार की हालिया रिलीज फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' सौ करोड़ क्लब में शामिल हुई है। अक्षय की यह लगातार पांचवीं ऐसी फिल्म है जिसने सौ करोड़ या इससे ज्यादा का कलेक्शन किया है। यहां बात लगातार सौ करोड़ का कलेक्शन करने वाली फिल्म की हो रही है। अक्षय की एअरलिफ्ट, हाउसफुल 3, रुस्तम, जॉली एलएलबी 2 और टॉयलेट एक प्रेम कथा लगातार पांच ऐसी फिल्म हैं। 
 
अक्षय से आगे शाहरुख
अक्षय कुमार से आगे शाहरुख खान हैं, लेकिन अक्की के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का अवसर है। शाहरुख खान ने रा.वन, डॉन 2, जब तक है जान, चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर और दिलवाले के रूप में लगातार सौ करोड़ क्लब को 6 फिल्में दी थीं, लेकिन फैन से उनका यह क्रम टूट गया। अब तो जब हैरी मेट सेजल भी सौ करोड़ में शामिल नहीं हो पाई। 
 
सबसे आगे सल्लू भाई 


 
सबसे आगे सलमान खान नजर आते हैं। सलमान ने 11 लगातार सौ करोड़ या इससे ज्यादा कलेक्शन करने वाली फिल्में दी हैं और उनका यह सिलसिला अभी भी चल रहा है। टाइगर जिंदा है यदि सौ करोड़ से ज्यादा कलेक्शन करती है तो लगातार ऐसी करने वाली यह 12वीं फिल्म होगी। दबंग से यह सिलसिला शुरू हुआ और रेडी, बॉडीगार्ड, एक था टाइगर, दबंग 2, जय हो, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो, सुल्तान से होता हुआ ट्यूबलाइट तक जारी है। यह रिकॉर्ड अन्य स्टार्स के लिए चुनौती है। 
 
आमिर-रितिक पीछे 


 
आमिर खान कम फिल्में करते हैं, लिहाजा थोड़ा पीछे हैं। धूम 3, पीके और दंगल के रूप में वे लगातार ऐसी तीन फिल्में दे चुके हैं। रितिक रोशन ने भी अग्निपथ, कृष 3, बैंग बैंग के रूप में लगातार तीन सौ करोड़ वाली फिल्में दी थीं, लेकिन मोहेंजोदारो से यह सिलसिला भंग हो गया। 

Show comments

रकुल प्रीत सिंह ने ऑफ-व्हाइट थ्री-पीस लुक में ढाया कहर, बोल्ड अंदाज देख फैंस हुए दीवाने

रोहित शर्मा पर चढ़ा 'ऐसी मेरी वाइब' का खुमार, कुणाल खेमू की 'वाइब' के हिट ट्रैक पर जमकर किया डांस

'नयी नवेली' का धमाकेदार टीजर रिलीज, यामी गौतम का दिखा अब तक का सबसे अलग अवतार

विपुल शाह की क्राइम सीरीज 'बड़ा जुर्म छोटी कहानी' का 5वां एपिसोड रिलीज, 'द सेकंड मर्डर' में बढ़ा सस्पेंस

अल्लू अर्जुन के फैंस की बड़ी पहल, 8 राज्यों में 820 HPV अवेयरनेस प्रोग्राम से 3 लाख लड़कियों तक पहुंचा अभियान

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख