Hanuman Chalisa
✕

अक्षय कुमार की 'लक्ष्मी' शाम 7 बजकर 5 मिनट पर ही क्यों हो रही है रिलीज?

Updated: सोमवार, 9 नवंबर 2020 (12:17 IST)
अक्षय कुमार की फिल्म 'लक्ष्मी', जिसका पहले नाम 'लक्ष्मी बम' था, 9 नवम्बर को शाम को 7 बज कर 5 मिनट पर रिलीज हो रही है। आखिर इस तरह का समय क्यों चुना गया? 
 
दरअसल अक्षय कुमार का न्यूमरोलॉजी पर अटूट विश्वास है। उनका जन्मदिन 9 सितम्बर को आता है, अत: वे 3, 6 और 9 को अपने भाग्यशाली अंक मानते हैं और इन्हीं तारीखों को विशेष काम करते हैं। 
 
फिल्म लक्ष्मी को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 9 तारीख को रिलीज किया जा रहा है। 9 नवम्बर 2020 का योग आता है: 9+1+1+2+0+2+0=15=1+5=6, शाम 7 बज कर पांच मिनट का योग आता है 12 मतलब 3, इसलिए यह तारीख और यह समय चुना गया है। 
 
ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आज ऐतिहासिक दिन इसलिए है कि इतने बड़े सितारे की फिल्म सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर पहली बार दिखाई जा रही है। यह सिनेमाघर वालों के लिए जबरदस्त झटका है। यदि इस तरह का ट्रेंड शुरू हो गया तो सिनेमाघर में फिल्म कौन देखने जाएगा? 
 
इस दिवाली पर सिनेमाघरों में छोटी-मोटी फिल्में रिलीज हो रही हैं, जबकि ओटीटी प्लेटफॉर्म पर लक्ष्मी, लूडो और छलांग जैसी फिल्में दिखाई जा रही हैं जिनमें नामी कलाकार हैं। 
 

Show comments

रामायण हिट है या फ्लॉप: यह बताने की इतनी जल्दी क्यों? 2000 से 4000 करोड़ के बजट की चर्चाओं में कितना सच!

30 साल बाद भी सीखने का जुनून! वेब सीरीज 'आदि शंकराचार्य' में 'आरम्भा' का किरदार निभाकर भावुक हुईं शिल्पा शिरोडकर, जानें क्या कहा?

सलमान खान की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया तहलका, एक दिन से भी कम समय में पार हुए 50 मिलियन व्यूज

रणबीर कपूर की 'रामायण' का बॉक्स ऑफिस पर महा-तूफान, 8 दिन में दुनियाभर से कमाए 1000 करोड़ रुपये, तोड़े कई रिकॉर्ड

53 की उम्र में मलाइका अरोड़ा का सिजलिंग अवतार, ग्रे जंपसूट में ढाया कहर

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख