Narak Chaturdashi
✕

अक्षय कुमार बने फ्लॉप कुमार: ऐसी ही फिल्में करते रहे तो करियर पर लग जाएगा फुलस्टॉप

Updated: सोमवार, 20 मई 2024 (18:21 IST)
सौ करोड़ रुपये लेकर भी अक्षय कुमार फिल्म को ढंग की ओपनिंग नहीं दिला पाएं तो उन पर सवालिया निशान लगेंगे ही। बड़े मियां छोटे मियां लगभग 50 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। असफलता इतनी घनघोर थी कि प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर और सिनेमाघर वाले कराह उठे। वैसे ये सिलसिला सूर्यवंशी के बाद से जारी है जो 2021 में रिलीज हुई थी। तब से लीड हीरो के रूप में अक्षय की गई फिल्में फ्लॉप नहीं बल्कि बुरी तरह फ्लॉप हो रही हैं। 
 
बच्चन पांडे (2022), सम्राट पृथ्वीराज (2022), रक्षा बंधन (2022), रामसेतु (2022), सेल्फी (2023), मिशन रानीगंज (2023) जैसी फिल्में बड़े मियां छोटे मियां के पहले असफल हो चुकी हैं। इन फिल्मों में नामी बैनर ने पैसा लगाया, नामी निर्देशकों ने बनाया, जोरदार स्टार कास्ट थी, लेकिन दर्शकों ने इन से दूरी बना कर रखी। कॉमन बात यह थी कि अक्षय इसमें लीड रोल में थे। 'ओएमजी 2' (2023) जरूर सफल रही थी, लेकिन अक्षय का एक्टेंडेड कैमियो किस्म का रोल था। 

 
अक्षय के करियर की तेज स्पीड से दौड़ रही गाड़ी में इन फिल्मों ने ऐसे झटके दिए कि गाड़ी पटरी से उतर गई। निर्माताओं ने अक्षय को मुंहमांगे पैसे दिए, लेकिन बदले में उन निर्माताओं को ऐसा नुकसान हुआ कि हमेशा याद रखेंगे। 
 
आखिर अक्षय की फिल्में क्यों फ्लॉप हो रही है? 
हाल ही में अक्षय की जो फिल्में रिलीज हुई हैं, उनमें क्वालिटी मिसिंग है। सबमें जल्दबाजी नजर आती है। मानो फटाफट फिल्म बना कर रिलीज करना हो। 'पृथ्वीराज' में अक्षय कहीं से पृथ्वीराज नहीं लगते। वे अक्षय कुमार ही लगते हैं। लगता है बिना तैयारी के उन्होंने फिल्म कर ली हो। सेल्फी और रक्षा बंधन जैसी फिल्में भी अक्षय को आगे नहीं ले जाती। ये इतनी लाउड और आउटडेटेट फिल्में थीं कि आश्चर्य होता है कि अक्की ने क्यों इन फिल्मों के लिए हां कहा। इन फिल्मों में गहराई नजर नहीं आती। 
 
एक ओर जहां अन्य कलाकार एक ही फिल्म को साल भर देते हैं। अपने रोल में गहराई से डूबने के लिए क्या-क्या जतन करते हैं, तो दूसरी ओर अक्षय ने अपने दर्शकों को हल्के से लेना शुरू कर दिया। उन्हें लगा दर्शक कहां इतनी गहराई में उतरते हैं। लेकिन दर्शकों ने नतीजा सुना दिया है। 
 
अक्षय की लोकप्रियता अभी भी कायम है, लेकिन जरूरत है दर्शकों को हल्के में न लेते हुए अच्छी फिल्म करने की। तभी दर्शक महंगे टिकट खरीदेंगे। यदि ऐसी ही फिल्में अक्षय करते रहे तो करियर खत्म होने में देर नहीं लगेगी। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर (Samay Tamrakar) एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

तब्बू के 55वें जन्मदिन पर फैंस को गिफ्ट, नागार्जुन की फिल्म 'किंग 100' से सामने आया दमदार लुक, निभाएंगी 'महंती झांसी रानी' का रोल

सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' को दिल्ली हाईकोर्ट से मिली राहत, रिलीज रोकने वाली याचिका पर सुनवाई से इनकार

सूरज बड़जात्या की हीरोइनें क्यों पहनती हैं पीले रंग के कपड़े? पत्नी से जुड़ा है दिलचस्प राज

मामा से शादी करने वाले किरदार को निभाकर परेशान हो गई थीं राधिका आप्टे, बताया तेलुगु फिल्म का कड़वा अनुभव

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख