Daily Horoscope
✕

अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ में है मुकाबला... कौन रहेगा आगे?

Updated: शनिवार, 10 मार्च 2018 (14:09 IST)
मार्च में अब तक जो फिल्में रिलीज हुई हैं उन्होंने निराश ही किया है। परी का बिजनेस अपेक्षा से कम रहा। हेट स्टोरी, 3 स्टोरीज़ जैसी फिल्मों की अपील बहुत सीमित है। इन फिल्मों का व्यवसाय इतना नहीं रहा कि थिएटर वाले चैन से सो सके। 
 
वैसे भी मार्च का महीना फिल्म व्यवसाय के लिए खास नहीं रहता। इन दिनों परीक्षाओं का मौसम रहता है। बच्चे और युवा थिएटर से दूर रहते हैं। ऐसे में उनके मॉम और डैड भी सिनेमा से दूरी बना लेते हैं। 


 
मार्च में अब तीन शुक्रवार बचे हैं। 16 को अजय देवगन की रेड, 23 को रानी मुखर्जी की हिचकी और 30 को टाइगर श्रॉफ की बागी 2 का प्रदर्शन होना बाकी है। यदि फिल्म व्यवसाय की दृष्टि से देखा जाए तो रेड और बागी 2 से अच्छे कलेक्शन की उम्मीद है।
 
रानी मुखर्जी की 'हिचकी' भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है, लेकिन 80 करोड़ या 100 करोड़ तक जाना इस फिल्म के बस की बात नहीं है। 
 
मार्च की सबसे बड़ी हिट किसके नाम होगी? ऐसे में रेड और बागी 2 का ही नाम ध्यान में आता है। यानी मुकाबला अजय और टाइगर के बीच है। रेड और बागी 2 में से कौन सी फिल्म बड़ी हिट होगी?
 
अजय की रेड फिलहाल रेस में थोड़ी पिछड़ी नजर आ रही है क्योंकि जो बागी 2 का माहौल ट्रेलर रिलीज होने के बाद बना है वो रेड का नहीं बन पाया है। लग ही नहीं रहा है कि अजय की कोई फिल्म प्रदर्शित होने वाली है। लेकिन इसी कारण रेड को हम पिछड़ा हुआ नहीं मान सकते। 
 
ये बात तय है कि रेड के मुकाबले बागी 2 की ओपनिंग ज्यादा तगड़ी लगने वाली है, लेकिन वीकडेज़ पर फिल्म का अच्छा प्रदर्शन उसकी क्वालिटी पर निर्भर करता है। ऐसे में जो फिल्म अच्छी होगी वो लंबी रेस का घोड़ा बॉक्स ऑफिस पर साबित होगी। 


 
बागी 2 के एक्शन ने सभी को रोमांचित किया है। यह फिल्म सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स दोनों जगह बेहतर शुरुआत लेगी। रेड में कंटेंट महत्वपूर्ण है। यह 80 के दशक में पड़े एक चर्चित छापे पर आधारित कहानी है। 
 
इसमें अजय देवगन और सौरभ शुक्ला जैसे दमदार कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार गुप्ता ने किया है जो आमिर और नो वन किल्ड जेसिका जैसी फिल्में बना चुके हैं। 
 
फिलहाल तो बागी 2 का माहौल लग रहा है, लेकिन रेड को भी कमतर नहीं आंका जा सकता।  

Show comments

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलाने वाले नाबालिग के पिता ने खोले राज, बताया 2 महीने से घर नहीं आया था बेटा

करण जौहर ने किया बड़ा धमाका, Student of the Year अब बनेगी डार्क थ्रिलर, शनाया कपूर का खौफनाक फर्स्ट लुक आया सामने

Street Fighter Review: गेमिंग की दुनिया से बड़े पर्दे तक का रोमांच, Ryu-Ken की बेमिसाल बॉन्डिंग और Dhalsim के रोल में Vidyut Jammwal की शानदार मौजूदगी

कुकू कोहली के निधन के 2 महीने बाद काम पर लौटीं अरुणा ईरानी, वीडियो शेयर कर फैंस को कहा शुक्रिया

Bigg Boss 20: अमन गांधी का एविक्शन, हाथापाई के बाद नकुल धुल भी शो से बाहर

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख