Hanuman Chalisa

अय्यारी सहित 7 फिल्में रिलीज होंगी 16 फरवरी को

Updated: बुधवार, 14 फ़रवरी 2018 (17:30 IST)
लगातार रिलीज टलने के बाद 'अय्यारी' फिल्म 16 फरवरी को प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म ने भी सेंसर से परेशानी झेली है। इस फिल्म में लीड रोल में सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी हैं। सेना और उसके इर्दगिर्द कहानी का तानाबाना बुना गया है।
 
अय्यारी का निर्देशन नीरज पांडे ने किया है जो इस फिल्म देखने का सबसे बड़ा आकर्षण हैं। नीरज ने ए वेडनेस डे, स्पेशल 26, बेबी, एमएस धोनी- द अनटोल्ड स्टोरी जैसी उम्दा फिल्में बनाई हैं। 
 
अय्यारी के साथ एक-दो नहीं बल्कि पूरी 6 और फिल्में रिलीज हो रही हैं। ये फिल्में हैं- कुछ भीगे अल्फाज़, वो इंडिया का शेक्सपीयर, परेशान परिंदा- एक बेचारा, नोट पे चोट एट 8/11, डाउन द एक्सिट 796 और ब्लैक पेंथर (डब)। 
 
इन फिल्मों से अय्यारी को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि ये सारी फिल्में हर शहर में प्रदर्शित हो, जरूरी नहीं है। साथ ही सिनेमाघरों के अभाव में कुछ फिल्मों को ऐन वक्त पर आगे बढ़ाया भी जा सकता है। वैसे भी इनमें से ज्यादातर फिल्मों के नाम भी दर्शकों ने नहीं सुने होंगे।
 
इन फिल्मों की बजाय 'अय्यारी' को बॉक्स ऑफिस पर पैडमैन और पद्मावत से मुकाबला करना होगा। दोनों फिल्में, खासतौर पर वीकेंड पर 'अय्यारी' को कड़ी टक्कर देती नजर आएंगी। 
 
अय्यारी के अलावा जो अन्य फिल्में रिलीज हो रही हैं उनमें 'कुछ भीगे अल्फाज़' को लेकर कुछ लोगों में उत्सुकता हो सकती है। इसे ओनिर ने निर्देशित किया है।
 
ओनिर अलग तरह के फिल्मकार हैं और कुछ उल्लेखनीय फिल्में बना चुके हैं। हालांकि 'कुछ भीगे अल्फाज़' के बॉक्स ऑफिस पर कामयाब होने के अवसर बहुत कम नजर आ रहे हैं। 
 
ये बात तय है कि 16 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्मों में सबसे ज्यादा दर्शक 'अय्यारी' को मिलेंगे, लेकिन यह फिल्म माउथ पब्लिसिटी के बल पर ही चल सकती है। ज्यादा से ज्यादा औसत से बेहतर ओपनिंग यह फिल्म ले सकती है। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
समय ताम्रकर फिल्म समीक्षक हैं, जो फिल्म, कलाकार, निर्देशक, बॉक्स ऑफिस और फिल्मों से जुड़े पहलुओं पर गहन विश्लेषणात्मक लेख लिखते हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Bigg Boss 20: काजी तौकीर ने खोला अरिजीत सिंह से 20 साल पुरानी दोस्ती का राज, बोले- मैं क्रेजी हूं तो वो क्रेजीपन का बाप

अमीषा पटेल के माता-पिता के घर लाखों की चोरी, 5 लाख के गहने उड़ाने के आरोप में नौकरानी गिरफ्तार

अनिल कपूर ने पहली बार किया कव्वाली परफॉर्म, गणेश आचार्य ने बताया कैसे तैयार हुआ गाना

पॉप स्टार लेडी गागा बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलैंस्की संग पहले बच्चे का किया स्वागत

'हनुमान अंश' ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, बनी 200 करोड़ कमाने वाली सबसे कम बजट की फिल्म

सभी देखें

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख