biodatamaker
✕

1500 करोड़ के बजट की फिल्म बनाएंगे आमिर खान

Updated: बुधवार, 24 जनवरी 2018 (18:22 IST)
बाहुबली की ऐतिहासिक सफलता ने आमिर खान की दबी महत्वाकांक्षा को चिंगारी दे दी है। महाभारत पर फिल्म बनाने की आमिर की दिली इच्छा है। कर्ण उनका ड्रीम रोल है। श्रीकृष्ण बन कर भी वे खुश रहेंगे। 
 
आमिर वर्षों पूर्व महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते थे। तब दौर कुछ और था। सीक्वल का जमाना नहीं था। महाभारत को तीन घंटे में दिखाना मुमकिन नहीं था। 
जब सीक्वल का दौर आया तो बात बजट की आ गई। आमिर जानते हैं कि यदि महाभारत को भव्य पैमाने पर बनाया जाए तो करोड़ों का बजट लगेगा। जिसकी रिकवरी करना मुश्किल है। लेकिन 'बाहुबली 2' और 'दंगल' की ऐतिहासिक सफलता ने आमिर के सपनों को पंख लगा दिया।
 
इन दोनों फिल्मों ने देश-विदेश में 1500 करोड़ के ऊपर ग्रॉस कलेक्शन किया। महाभारत पर बनी फिल्म यदि सफल होती है तो 3000 करोड़ तक भी आंकड़ा पहुंच सकता है। 
 
सूत्रों के अनुसार आमिर खान 'महाभारत' पर फिल्म बनाने की रूपरेखा बना रहे हैं। उनकी योजना है कि दस वर्षों में महाभारत पर पांच फिल्में बना कर प्रदर्शित की जाए। इनका कुल बजट 1500 करोड़ रुपये रखा जाए। दर्शक महाभारत को बड़े परदे पर आधुनिक तकनीक से देखना पसंद करेंगे। इसे वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा धन बटोरा जा सके। 
 
आमिर भी इस फिल्म में भूमिका निभाते दिखाई दे सकते हैं। वे कर्ण या श्रीकृष्ण का किरदार निभाना पसंद करेंगे। हालांकि यह योजना अभी आरंभिक दौर में हैं, लेकिन आमिर इस योजना के प्रति गंभीर है। यदि आमिर किसी चीज के बारे में सोचना भी शुरू करते हैं तो माना जा सकता है कि वे उस काम को पूरा कर के ही मानेंगे। 
 
कुछ दिनों पूर्व चर्चा चली थी कि एसएस राजामौली भी महाभारत पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इस आमिर ने कहा था कि यदि राजामौली फिल्म बनाते हैं और उन्हें फिल्म ऑफर होती है तो वे जरूर करेंगे। राजामौली ने अभी तक इस बारे में घोषणा नहीं की है। 
 
ये बात तो तय है कि राजामौली और आमिर में से कोई एक ही महाभारत पर फिल्म बनाएगा। फिलहाल तो आमिर का इरादा ज्यादा मजबूत लग रहा है।  

Show comments

सौरव गांगुली की बायोपिक 'दादा' के पोस्टर पर हुआ था बवाल, अब राजकुमार राव ने तोड़ी चुप्पी, बोले- टीम को मिली सीख

वजन पर उठे सवाल तो छलका कैटरीना कैफ का दर्द, सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर कह दी बड़ी बात

ट्रांसपेरेंट ड्रेस में पूनम पांडे ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा, बोल्ड अदाओं से ढाया कहर

माधुरी दीक्षित के शो में होने वाली थी नाना पाटेकर की एंट्री, अब सोनाली बेंद्रे बनेंगी पहली मेहमान

39 साल बाद फिर साथ आए राम-सीता, फिल्म 'नोटिस' में साथ दिखेंगे अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया

सभी देखें

हनुमान अंश से जुड़ी रोचक जानकारियां: लीड एक्टर हुआ बीमार तो असिस्टेंट डायरेक्टर बन गया हीरो

मिर्जापुर की बीना त्रिपाठी: रसिका दुग्गल ने बदल दी गैंगस्टर ड्रामा की पूरी कहानी, अब हो रही स्पिन ऑफ फिल्म की मांग

बिन शादी मांग में किसके नाम का सिंदूर भरती थीं लता मंगेशकर? खुद बताया था राज

Primetime: रॉबर्ट पैटिनसन की साइकोलॉजिकल थ्रिलर, टीवी पर क्रिमिनल्स को रंगे हाथ पकड़ने का खौफनाक सच

बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी का खामोश खूनी अंदाज और मुंबई का रंग

अगला लेख