Daily Horoscope
✕

आमिर खान की जिद और गोलमाल अगेन को 10 करोड़ का नुकसान!

Updated: मंगलवार, 24 अक्टूबर 2017 (17:22 IST)
गोलमाल अगेन को दिवाली पर प्रदर्शित करने की बात रोहित शेट्टी एंड कंपनी ने बहुत पहले कर दी थी। रजनीकांत की '2.0' के दिवाली से हटते ही रोहित ने मौका लपक लिया। दूसरी ओर आमिर खान अपनी फिल्म 'सीक्रेट कंपनी' को 4 अगस्त को प्रदर्शित करने की योजना बना रहे थे। उन्होंने इरादा बदला और दिवाली का फायदा लेने की सोची। 
 
जब भी दो फिल्में समान दिन रिलीज होती हैं सिनेमाघर को लेकर लड़ाई शुरू हो जाती है। जब तक है जान बनाम सन ऑफ सरदार, दिलवाले बनाम बाजीराव मस्तानी और काबिल बनाम रईस ताजा उदाहरण हैं। गोलमाल अगेन बनाम सीक्रेट सुपरस्टार में बंटवारे को लेकर तलवारें खींच जाएंगी, ऐसा नहीं सोचा गया था क्योंकि आमिर की फिल्म स्टार कास्ट से लेकर तो बजट के मामले में छोटी थी। खुद आमिर ने कह दिया था कि उनका रोल बहुत लंबा नहीं है। गोलमाल अगेन बड़ी फिल्म मानी गई क्योंकि रोहित-अजय का 'डेडली कॉम्बिनेशन' और गोलमाल सीरिज की लोकप्रियता फिल्म को बॉक्स ऑफिस ओपनिंग के मामले में सीक्रेट सुपरस्टार से मीलों आगे खड़ा कर रहे थे। 
 
माना गया कि 70 प्रतिशत सिनेमाघर 'गोलमाल अगेन' को मिलेंगे और 30 प्रतिशत 'सीक्रेट सुपरस्टार' को। सूत्रों के अनुसार  आमिर खान ने अपने स्टारडम का प्रभाव बताते हुए 50 प्रतिशत सिनेमाघर पर अड़ गए। उनकी ये मांग भारत की लीडिंग मल्टीप्लेक्सेस चेन्स से थीं जहां से बहुत ज्यादा व्यवसाय होता है। 
 
आमिर की इस मांग पर 'गोलमाल अगेन' के निर्माता और वितरक दंग रह गए। यही कारण है कि देश के कई लीडिंग मल्टीप्लेक्स में एडवांस बुकिंग 'गोलमाल अगेन' रिलीज होने के एक दिन पहले तक शुरू नहीं हो पाई थी क्योंकि शेड्यूल ही तय नहीं हुआ था। गोलमाल अगेन वाले 50 प्रतिशत सिनेमाघर के लिए राजी नहीं थे। 
 
समय नजदीक आया तो किसी तरह हल निकाला गया, लेकिन आमिर की फिल्म के लिए लीडिंग मल्टीप्लेक्स ने अपने शो बहुत कम नहीं किए। आमिर ने अपनी फिल्म एक दिन पहले रिलीज कर दी थी और इसकी ओपनिंग औसत दर्जे की थी। गोलमाल अगेन एक दिन बाद प्रदर्शित हुई। 
 
गोलमाल अगेन हाउसफुल इन मल्टीप्लेक्स में जहां-जहां लगी फौरन हाउसफुल आ गई और कई दर्शकों को टिकट के अभाव में निराश होकर घर लौटना पड़ा। दूसरी ओर आमिर की फिल्म में दर्शकों की संख्या लगभग 40 प्रतिशत थी। इस वजह से 'गोलमाल अगेन' के मेकर्स बेहद नाराज हुए। उन्होंने यह बात मल्टीप्लेक्स वालों के आगे उठाई। 
 
दूसरे दिन यानी शनिवार को भी यही आलम रहा। आखिरकार शनिवार शाम को आमिर खान अपनी फिल्म के शो की संख्या कम करने के लिए राजी हुए और गोलमाल अगेन के शो बढ़ाए गए। इस चक्कर में गोलमाल अगेन के हाथ से पहले दो दिन का व्यवसाय छिटक गया। किसी भी फिल्म के लिए शुरुआती दिन कितने महत्वपूर्ण होते हैं ये बात सभी को पता है। 
 
आमिर को लगा कि उनकी फिल्म जोरदार व्यवसाय करेगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। अनुमान के तहत माना जा सकता है कि गोलमाल अगेन को इस विवाद के कारण आठ से दस करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

जिमी शेरगिल, अध्ययन सुमन और प्रनूतन बहल की ‘प्यादे’ का फर्स्ट लुक जारी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

इंसान नहीं, इस बार एलियन बनेगा अक्षय कुमार का दुश्मन! 'समुक' का खौफनाक फर्स्ट लुक रिलीज

बच्चन परिवार में 'जलसा' को लेकर छिड़ी कानूनी जंग! अमिताभ की भाभी रमोला ने जया बच्चन के नाम हुई 1993 की गिफ्ट डीड को दी चुनौती

जब प्रेग्नेंसी में सोनी राजदान ने एक दिन में पी थीं 100 सिगरेट, 'गुमराह' की शूटिंग का सुनाया किस्सा

'जोश' के विलेन शरद कपूर की हालत देख भावुक हुए सोनू सूद, संभाली इलाज की जिम्मेदारी

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख