dharma sangrah
✕

सनी लियोनी 40 की हुईं, सनी देओल से शादी होती तो दोनों हो जाते सनी देओल

Published: गुरुवार, 13 मई 2021 (09:33 IST)
सनी लियोन 13 मई को उम्र के 40 वर्ष पूरे कर रही हैं। पेश है सनी लियोन के बारे में 25 रोचक जानकारियां...
 
1) बिग बॉस 5 में आने के पहले सनी लियोनीी का नाम बहुत कम लोग जानते थे। इस‍ रियलिटी शो में आने के बाद ही लोगों को पता चला कि वे पोर्न स्टार हैं और उसके तुरंत बाद वे भारत में लोकप्रिय हो गईं। 
 
2) सनी लियोनी को फिल्म निर्माता महेश भट्ट ने बिग बॉस शो के अंदर जाकर अपनी फिल्म की कहानी सुनाई जो सनी को पसंद आई। भट्ट की निगाह बहुत पहले से सनी पर थी। उन्होंने अपनी फिल्म ‘कलयुग’ के लिए भी सनी को साइन करने की कोशिश की थी, लेकिन सनी ने तब वन मिलियन डॉलर मांगे थे और यह रकम सुन भट्ट ने उन्हें साइन करने का इरादा छोड़ दिया। 
 
3) 13 मई 1981 को जन्मी सनी असली नाम करनजीत है। पोर्न फिल्मों का जब उन्हें ऑफर मिला तो नाम बदलने की बात चली और उन्होंने अपने लिए सनी नाम पसंद कर लिया। 
 
4) बॉलीवुड के एक लोकप्रिय कलाकार का नाम भी सनी है, सनी देओल। सनी लियोनी और सनी देओल को लेकर एक जोक बेहद लोकप्रिय हुआ कि यदि सनी लियोनी अभिनेता सनी देओल से शादी कर लें तो पति और पत्नी दोनों का नाम सनी देओल हो जाएगा। 
 
5) सनी लियोनी के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पहला किस 11 वर्ष की उम्र में किया। 16 वर्ष की उम्र में पहली बार एक बास्केटबॉल खिलाड़ी के साथ सेक्स किया और 18 वर्ष की उम्र में यह जाना कि वे बायसेक्सुअल हैं।

6) बचपन में सनी को हॉकी खेलना बेहद पसंद था और अक्सर वे लड़कों के साथ हॉकी खेलती थी। उन्हें आइस स्केटिंग करना भी पसंद है। 
 
7) सनी ने पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखने के पहले एक बेकरी तथा एक टेक्स एंड रिटायरमेंट फर्म में भी काम किया है। 
 
8) सनी को मॉडलिंग करने की सलाह उनके एक क्लासमेट ने दी। एक फोटोग्राफर से मुलाकात हुई और पेंटहाउस मैगजीन के लिए उन्होंने पोज दिया। इसके बाद उनके पास प्रस्तावों की झड़ी लग गई। 
 
9) सनी को मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने में काफी स्कोप नजर आया। पैसा और देश-विदेश घूमने का अवसर भी बहुत था। इसलिए उन्होंने इस दिशा में कदम बढ़ाए। 
 
10) वर्ष 2003 में सनी ने विविड एंटरटेनमेंट के साथ तीन वर्ष का करार कर हार्डकोर पोर्नोग्राफी की दुनिया में कदम रखा।

11) सनी की पहली फिल्म का नाम ‘सनी’ था। पोर्न इंडस्ट्री में कदम रखते ही उन्होंने ऐलान किया था कि वे लेस्बियन सीन ही करेंगी। इन फिल्मों में काम करने के बाद सनी के दीवानों की संख्या बढ़ती गई और वे उनकी फिल्म देखने के लिए उतावले होने लगे। 
 
12) वर्ष 2007 में सनी कैमरे के सामने पुरुष के साथ आने के लिए राजी हो गई। उनके पार्टनर बने मैट एरिक्सन जो उनके मंगेतर थे। उन्होंने ब्रेस्ट एनलार्जमेंट करवा कर पहली बार पुरुष के साथ फिल्म की। फिल्म का नाम था सनी लव्स मैट।
 
13) मैट से सनी का रिश्ता जब टूट गया तो उन्होंने दूसरे पुरुषों के साथ भी फिल्म करने के लिए हामी भर दी और टॉमी गन, चार्ल्स डेरा, जेम्स डीन जैसे पुरुषों के साथ फिल्में की। 
 
14) सनी ने अपनी लोकप्रियता का जमकर फायदा उठाया। फिल्म निर्देशक बन एडल्ट फिल्में बनाई। इंटरनेट के जरिये इन फिल्मों से पैसा बनाया। कई लोकप्रिय उत्पादों की मॉडलिंग की।  
 
15) वर्ष 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए उन्होंने एमटीवी अवॉर्ड्स के दौरान रेड कॉरपेट रिपोर्टर की भूमिका भी‍ निभाई थी।

16) सनी लियोनी को लगता था कि भारत के लोग उन्हें नहीं स्वीकारेंगे, लेकिन उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा कि लोग उनसे अच्छे से मिलते हैं और उनकी सुंदरता के दीवाने हैं। 
 
17) सनी ने एडल्ट फिल्मों के अलावा कुछ फिल्म और टीवी शो में भी काम किया है। 
 
18) अपने स्वास्थ्य को लेकर सनी बेहद जागरुक हैं। वे रोजाना वर्कआउट करती हैं और अपने फिगर को शेप में रखती हैं। सब्जियां, फलों के ज्यूस और दूध भरपूर मात्रा में लेती हैं। 
 
19) सनी लियोनी चाहती थीं कि बॉलीवुड के बड़े सितारों के साथ काम करें, लेकिन फिल्म इंडस्ट्री के बड़े सितारों ने उनके साथ दूरी बना कर रखी। हालांकि वे ये कहते रहे कि सनी के साथ उन्हें काम करने पर ऐतराज नहीं है।  
20) बॉलीवुड में लंबी इनिंग खेलने के लिए सनी लियोनी ने हिंदी पर काफी मेहनत की। हिंदी के अलावा उन्होंने दूसरी भाषाओं की फिल्मों में भी अभिनय किया। 

21) सनी का कहना है कि उन्होंने अपना पेशा बिना किसी के दबाव में अपनी मर्जी से चुना और वे जो करती हैं उन्हें उस पर गर्व है। 
 
22) सनी लियोन ने लगभग 35 एडल्ट फिल्म बतौर एक्ट्रेस की हैं और 25 फिल्मों का निर्देशन किया है। 
 
23) सनी के पति डेनियल वेबर हैं जो सनी का सारा काम भी संभालते हैं। उनके तीन बच्चे भी हैं।  
 
24) रागिनी एमएमएस 2 के लिए हां कहने के बाद वे एकता कपूर के ऑफिस में उनसे मिलने बुर्का पहन कर गई थीं। 
 
25) सनी बायसेक्सुअल हैं, लेकिन बाद में उन्होंने कहा कि वे पुरुष को प्राथमिकता देती हैं। अपना खाली समय वे पेंटिंग, हॉर्स राइडिंग और रीडिंग कर बिताती हैं। डिस्कवरी चैनल देखना उन्हें बेहद पसंद है।

बी प्राक ने ‘इश्क का गुलाम’ में बयां किया दिल टूटने का दर्द, ‘प्रेम कीटाणु’ का नया गाना रिलीज

अंजलि अरोड़ा बनीं माता सीता, 'महाकाव्य श्री रामायण कथा' का ट्रेलर रिलीज, खराब VFX पर जमकर ट्रोलिंग

CBFC के नए बोर्ड का ऐलान, पंकज त्रिपाठी और प्रीति जिंटा समेत सेंसर बोर्ड में 18 नए दिग्गजों की एंट्री

अक्षय कुमार से कंगना रनौत तक, सितारों ने पीएम नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिन की बधाई

Drishyam 3 Cast Fees: 2 अक्टूबर के आखिरी खेल के लिए अजय देवगन ने ली भारी रकम, जानें तब्बू और श्रिया सरन को मिले कितने करोड़?

यश की 'Toxic' का बॉक्स ऑफिस पर निकला दम, 3000 करोड़ का सपना चकनाचूर; जानें सुपर फ्लॉप होने के 5 बड़े कारण

बिना स्टार, बिना प्रमोशन... फिर भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई 'हनुमान अंश', बाबा नीब करौरी के चमत्कार या कुछ और? जानें 5 बड़े कारण

यश की ‘टॉक्सिक’ बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा? सुनामी आने को तैयार, 5 दिन में रिकॉर्डतोड़ कमाई का प्लान

सनी देओल की 'बंटवारा 1947' बॉक्स ऑफिस पर क्यों हुई धड़ाम? भारी पड़ गईं ये 5 बड़ी गलतियां

दिशा पाटनी की टोन्ड बॉडी का खुला राज: रोज करती हैं ये वर्कआउट, ऐसी है उनकी डाइट और लाइफस्टाइल

अगला लेख