dharma sangrah
✕

200 करोड़ क्लब... कौन है किंग...कौन क्वीन...रोचक बातें

Updated: सोमवार, 5 फ़रवरी 2018 (16:21 IST)
बॉलीवुड में चार क्लब हैं। 100 करोड़, 200 करोड़, 300 करोड़ क्लब और 500 करोड़ क्लब। 400 करोड़ क्लब अभी नहीं खुला है हालांकि पांच सौ करोड़ क्लब का रास्ता चार सौ करोड़ क्लब से ही गुजरता है और बाहुबली 2 चार सौ करोड़ क्लब से गुजरती हुई 500 करोड़ क्लब में जा चुकी है। 
 
फिलहाल बात करेंगे 200 करोड़ क्लब की। इस क्लब का सबसे ताजा सदस्य है 'पद्मावत' जिसने हाल ही में एंट्री ली है। पद्मावत सहित इस क्लब में 15 फिल्में शामिल हो गई हैं। जो अन्य फिल्में इस क्लब में शामिल हैं वे हैं बाहुबली 2 (डब), दंगल, पीके, टाइगर जिंदा है, बजरंगी भाईजान, सुल्तान, धूम 3, कृष 3, किक, चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत, प्रेम रतन धन पायो, गोलमाल अगेन, हैप्पी न्यू ईयर और 3 इडियट्स। 3 इडियट्स ऐसी पहली फिल्म थी जिसने दो सौ करोड़ का आंकड़ा पार किया। इस फिल्म का रिकॉर्ड लगभग साढ़े तीन साल तक अन्य फिल्मों के लिए चुनौती रहा। 
 
सलमान हैं किंग 
नि:संदेह 200 करोड़ क्लब के सुल्तान भी सलमान खान हैं। उनकी पांच फिल्में (सुल्तान, किक, बजरंगी भाईजान, प्रेम रतन धन पायो और टाइगर जिंदा है) इस क्लब में शामिल हैं। उनसे थोड़ा पीछे आमिर खान हैं। उनकी चार फिल्में (दंगल, 3 इडियट्स, पीके और धूम 3) क्लब की शोभा बढ़ा रही हैं। दो फिल्मों (चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर) के साथ शाहरुख तीसरे नंबर पर हैं। प्रभास (बाहुबली 2), रितिक रोशन (कृष 3), रणवीर सिंह (पद्मावत), शाहिद कपूर (पद्मावत) और अजय देवगन (गोलमाल अगेन) एक-एक फिल्म के साथ चौथे नंबर पर हैं। अक्षय कुमार अब तक उपस्थिति दर्ज नहीं करा पाए इससे साबित होता है कि इस क्लब में शामिल होना कितना कठिन है। 
 
दीपिका हैं क्वीन 
जहां तक हीरोइनों का सवाल है तो दीपिका पादुकोण सबसे आगे हैं। उनकी तीन फिल्में (चेन्नई एक्सप्रेस, पद्मावत, हैप्पी न्यू ईयर) इस क्लब में शामिल हैं। अनुष्का शर्मा (पीके और सुल्तान), कैटरीना कैफ (टाइगर जिंदा है और धूम 3) तथा करीना कपूर (बजरंगी भाईजान और 3 इडियट्स) दो-दो फिल्मों के साथ दूसरे नंबर पर है। प्रियंका चोपड़ा (कृष 3), जैकलीन फर्नांडीस (किक), सोनम कपूर (प्रेम रतन धन पायो) अनुष्का शेट्टी (बाहुबली 2), तमन्ना भाटिया (बाहुबली 2) और परिणीति चोपड़ा (गोलमाल अगेन) के खाते में एक-एक फिल्म इस क्लब की शान बढ़ा रही है। 
 
तीन निर्देशकों की दो-दो फिल्म
हीरो-हीरोइन की बात की है तो निर्देशकों की भी बात कर ली जाए। राजकुमार हिरानी (पीके, 3 इडियट्स), अली अब्बास ज़फर (टाइगर जिंदा है, सुल्तान) और रोहित शेट्टी (चेन्नई एक्सप्रेस, गोलमाल अगेन) ऐसे निर्देशक हैं जिनके नाम पर तीन-तीन फिल्में इस क्लब में हैं। एस.एस राजामौली (बाहुबली 2), नितेश तिवारी (दंगल), कबीर खान (बजरंगी भाईजान), विजय कृष्ण आचार्य (धूम 3), राकेश रोशन (कृष 3), साजिद नाडियाडवाला (किक), संजय लीला भंसाली (पद्मवात), सूरज बड़जात्या (प्रेम रतन धन पायो) और फराह खान (हैप्पी न्यू ईयर) एक-एक फिल्म 200 करोड़ क्लब की सदस्य हैं। 
लेखक के बारे में
समय ताम्रकर
एंटरटेनमेंट एडिटर एवं फिल्म समीक्षक | वेबदुनिया (Webdunia)   परिचय समय ताम्रकर हिंदी सिनेमा की गहरी समझ रखने वाले एक अनुभवी संपादक और फिल्म समीक्षक हैं। पिछले 19 वर्षों से 'वेबदुनिया' की संपादकीय टीम के अभिन्न अंग के रूप में, उन्होंने सिने पत्रकारिता में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है। वे वर्तमान में.... और पढ़ें

Show comments

दिवाली पार्टी में रुमार्ड बॉयफ्रेंड हर्ष मेहता संग पहुंचीं मलाइका अरोरा, एक्स बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर से हुआ सामना!

किंग फिल्म पर बवाल! क्या बैन होगी SRK की फिल्म? दीपिका की ड्रेस पर भड़के MLA रवि नेगी!

मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में साथ पहुंचे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय, हाथों में हाथ डालकर दिए रोमांटिक पोज

इलेक्ट्रिक डेजी कार्निवल के मेनस्टेज पर गूंजेगी पंजाबी बीट्स, स्टीव आओकी के साथ इतिहास रचेंगे गुरु रंधावा

रामायण में रावण के सोने के सिंहासन पर खर्च हुए 1 करोड़ रुपये, शूर्पणखा के रथ पर भी खर्च हुए करोड़ों

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख