Bhai Dooj
✕

रजनीकांत-अक्षय की फिल्म 2.0 ने रिलीज के पहले ही वसूले 370 करोड़ रुपये

Updated: शनिवार, 24 नवंबर 2018 (11:58 IST)
मेगास्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म '2.0' भारत की सबसे महंगी फिल्म है। इसे 543 करोड़ रुपये में तैयार किया गया है। सबकी जुबां पर एक ही सवाल है कि आखिर इतने बड़े बजट की फिल्म अपनी लागत कैसे वसूल करेगी? 
 
फिल्म के निर्माताओं ने बहुत ही चतुराई के साथ डील करते हुए अपने आपको लगभग सुरक्षित कर लिया है और 29 नवम्बर को रिलीज होने वाली यह फिल्म फायदे का सौदा साबित होने वाली है। संभव है कि पहले सप्ताह में ही यह अपनी पूरी लागत वसूल कर लेगी। 
 
फिल्म के मेकर्स ने रिलीज के पहले ही रिकॉर्ड राशि पर इस फ़िल्म के तीनों वर्जन के डिजिटल राइट्स और सैटेलाइट्स राइट्स को महंगे दामों में बेच दिया है। तेलंगाना-आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक और उत्तरी भारत के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स बेचे जा चुके हैं। प्रोड्यूसर्स ने तमिलनाडु और विदेशों के डिस्ट्रीब्यूशन राइट्स को बरकरार रखा है। 


 
2.0 के सभी भाषाओं के सैटेलाइट्स राइट्स 120 करोड़ रुपये में बिके हैं। डिजिटल राइट्स के बदले में 60 करोड़ रुपये मिले हैं। हिंदी वर्जन के राइट्स 80 करोड़ रुपये, आंध्र प्रदेश-तेलंगाना के राइट्स 70 करोड़ रुपये, कर्नाटक के राइट्स 25 करोड़ रुपये और केरल के राइट्स 15 करोड़ रुपये में बिके हैं। इस तरह से कुल 370 करोड़ रुपये रिलीज के पहले ही आ चुके हैं। 
 
बची 130 करोड़ की रकम भी वसूलना आसान बात है क्योंकि उत्तर भारत, तमिलनाडु और विदेश में होने वाले कलेक्शन से निर्माता लाभ में भागीदार होंगे। यह रकम बहुत बड़ी नहीं है और यदि फिल्म अच्‍छा व्यवसाय नहीं भी कर पाती है तो भी वे सुरक्षित रहेंगे। हां, उस हालात में डिस्ट्रीब्यूटर्स को घाटा हो सकता है, लेकिन फिल्म का जिस तरह से क्रेज है उसे देख लगता है कि सभी को फिल्म से फायदा होगा। 
 
रोबोट के सीक्वल 2.0 को शंकर ने निर्देशित किया है। रजनीकांत, एमी जैक्सन और अक्षय कुमार इस फिल्म में लीड रोल में हैं। फिल्म भारत में रिकॉर्ड तोड़ स्क्रीन्स में प्रदर्शित हो रही है और फिल्म की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट जबरदस्त है। 

Show comments

Koffee With Karan 9: सैफ अली खान पर हमले को याद कर भावुक हुईं करीना कपूर, बोलीं- 6 महीने तक ठीक से सो नहीं पाई

शर्लिन दत्त ने बताया दिवाली का असली मतलब, आत्मविश्वास और सुकून को बताया जिंदगी की सबसे बड़ी खुशी

बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर छाएंगे रजनीकांत, प्राइम वीडियो ने किया 'जेलर 2' की स्ट्रीमिंग डेट का ऐलान

सलमान खान ने सुबह खाली पेट रिकॉर्ड किया 'तेरी सेक्सी ब्यूटी' गाना, साजिद खान ने खोला दिलचस्प राज

करण जौहर ने किया 4000 करोड़ की 'रामायण' का रिव्यू, बताया किस कलाकार ने कितना किया प्रभावित

सभी देखें

उड़ता तीर मूवी रिव्यू: आयुष्मान खुराना की फिल्म में दिलचस्प आइडिया, लेकिन कॉमेडी के नाम पर निराशा

न बंदूक चली, न पड़ा थप्पड़: फिर भी सिनेमाघरों में क्यों चला 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' का जादू?

नाना पाटेकर की पत्नी कौन थीं? 1978 में हुई थी शादी, फिर क्यों अलग रहने लगे दोनों, जानिए अनकही कहानी

रेखा की जिंदगी में अमिताभ सहित आए ये 6 पुरुष, पर क्यों नहीं मिला सच्चा प्यार?

रेखा की जिंदगी के 25 अनसुने किस्से: जब 'अग्ली डकलिंग' कहकर उड़ाया गया मजाक, मजबूरी में बनीं बॉलीवुड की 'एवरग्रीन दीवा'

अगला लेख