ramcharitmanas
✕

8 जनवरी जन्मदिन विशेष: महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग के बारे में 10 खास बातें

Written By WD Feature Desk
Updated: सोमवार, 8 जनवरी 2024 (10:49 IST)
stephen hawking
जन्म- 8 जनवरी 1942 
निधन- 14 मार्च 2018 
 
stephen hawking: महान वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का जन्म 8 फरवरी 1942 को हुआ और 76 वर्ष की उम्र में उनका निधन हो गया था। उनकी बुद्धिमत्ता और हास्य के साथ उनके साहस और दृढ़-प्रतिज्ञा ने पूरी दुनिया के लोगों को प्रेरित किया। स्टीफन हॉकिंग ने यह साबित कर दिया कि यदि मनुष्य की इच्छाशक्ति मजबूत हो तो उसके लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। 
 
आइए यहां आपके लिए पेश हैं उनके जीवन से जुड़ी 10 खास बातें- 
 
1. भौतिक विज्ञानी स्टीफन हॉकिंग का जन्म ऑक्सफोर्ड में 8 जनवरी 1942 को फ्रेंक और इसाबेल एलेन हॉकिंग के घर हुआ था।  स्टीफन के पिता फ्रेंक ने आयुर्विज्ञान और माता इसाबेल ने दर्शनशास्त्र, अर्थशास्त्र और राजनीति में शिक्षा प्राप्त की। दोनों की शिक्षा ऑक्सफ़र्ड विश्वविद्यालय में हुई।
 
2. स्टीफन हॉकिंग को डॉक्टरों ने कहा कि उनके जीवन के सिर्फ 2 साल बचे हैं। 21 साल की उम्र में ही डॉक्टरों ने उन्हें बता दिया था कि मोटर न्यूरोन नामक लाइलाज बीमारी है। इस बीमारी में दिमाग और आंखें छोड़कर शरीर का कोई अंग काम नहीं करता है। 
 
3. स्टीफन हॉकिंग के दिमाग को छोड़कर उनके शरीर का कोई भी भाग काम नहीं करता था। फिर भी उन्होंने जीवन से हार नहीं मानी और पढ़ने के लिए कैम्ब्रिज चले गए और अल्बर्ट आइंस्टीन के बाद दुनिया के सबसे महान सैद्धांतिक भौतिकीविद बने। 
 
4. स्टीफन ने क्वांटम ग्रेविटी और ब्रह्मांड विज्ञान के अध्ययन के अलावा 'ए ब्रीफ हिस्ट्री ऑफ टाइम' नाम की किताब भी लिखी, जो बेस्टसेलर रही। 
 
5. स्टीफन हॉकिंग ने ब्लैक होल के बार में रहस्य बताया था। वे वर्ष 1974 में इस थ्योरी को लेकर आए थे। बाद में इस थ्योरी को हॉकिंग रेडिएशन के नाम से भी पहचाना गया।
 
6. स्टीफन हॉंकिंग 1974 में ब्रिटेन की रॉयल सोसायटी के सबसे कम उम्र के सदस्य बनाए गए थे।
 
7. स्टीफन हॉकिंग को उनके कामों के लिए 1979 में अलबर्ट आइंस्टाइन मेडल, 1982 में द ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (कमांडर) और 1988 में भौतिक विज्ञान में वॉल्फ प्राइज से सम्मानित किया गया। 
 
8. स्टीफन हॉकिंग ने मानवजाति के लिए चेतावनी जारी की थी। उन्होंने कहा था कि अपने आप को बचाए रखने के लिए सभी मानव 100 साल के अंदर पृथ्वी को छोड़कर अन्य किसी ग्रह पर चले जाएं।
 
9. दुनिया के सबसे प्रसिद्ध भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी पर 2014 में ‘थ्योरी ऑफ एवरीथिंग’ नामक फिल्म भी बन चुकी है।
 
10. यूनिवर्सिटी ऑफ कैम्ब्रिज में गणित और सैद्धांतिक भौतिकी के प्रोफेसर रहे स्टीफन हॉकिंग की गिनती आइंस्टीन के बाद सबसे बड़े भौतकशास्त्रियों में होती है। महान भौतिकीविद और ब्रह्मांड विज्ञानी स्टीफन हॉकिंस का निधन 14 मार्च 2018 को कैम्ब्रिज स्थित उनके आवास पर 76 वर्ष की उम्र में हो गया था।
लेखक के बारे में
WD Feature Desk
अनुभवी लेखक, पत्रकार, संपादक और विषय-विशेषज्ञों द्वारा लिखे गए गहन और विचारोत्तेजक आलेखों का प्रकाशन किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सबके लिए समय है... फिर अपने सपनों के लिए क्यों नहीं?

कब मनाया जाएगा विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस? जानें कब हुई इसकी शुरुआत और क्‍या है उद्देश्‍य?

Maharaja Agrasen Jayanti: कौन थे महाराजा अग्रसेन? 5000 साल पहले दी थी ऐसी न्यायनीति, जानकर रह जाएंगे हैरान

World Sight Day: क्‍यों मनाते हैं विश्व दृष्टि दिवस? जानिए इसका महत्‍व और इतिहास

क्यों मनाया जाता है भारतीय वायुसेना दिवस? जानें दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ताकत का इतिहास

अगला लेख