dharma sangrah
✕

Year ender 2023 : सस्ती बाइक्स ने मचाया धमाल, माइलेज और फीचर्स के साथ किया कमाल

Updated: बुधवार, 20 दिसंबर 2023 (20:22 IST)
Bikes in India 2023 : साल 2023 में एक से बढ़कर बाइक्स ने बाजार में इंट्री की। इनमें कई ऐसी बाइक्स हैं। जो कम कीमत के साथ ही माइलेज और लुक में बेहतरीन हैं। ऐसी ही बाइक्स पर एक नजर- 
 
Honda shine 100 : Honda कंपनी ने 15 मार्च, 2023 को अपनी होंडा शाइन 100 लॉन्च किया था। 100cc सेगमेंट में स्प्लेंडर की जबरदस्त बिक्री होती है। ऐसे में इस सेगमेंट में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने के लिए शाइन बाइक को 100cc इंजन के साथ उतारा गया है। इसे लोगों ने खूब पसंद किया।
Bajaj Pulsar N150 : बजाज मोटर्स ने ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए 26 सितंबर, 2023 को अपनी पल्सर N150 बाइक को नए अपडेट्स के साथ लॉन्च किया था। बजाज पल्सर N150 में 149.68 cc, फोर-स्ट्रोक, सिंगल सिलेंडर-FI, एयर-कूल्ड इंजन दिया है, जो 14.5Ps की पावर और 13.5Nm का टॉर्क पैदा करता है। ग्राहकों ने इसे भी काफी पसंद किया। 
 
TVS Raider 125 Super Square Edition : TVS मोटर कंपनी ने साल 2021 में अपनी रेडर बाइक को भारतीय बाजार में लॉन्च किया था। 11 अगस्त, 2023 को रेडर 125 के ब्लैक पैंथर और आयरन मैन एडिशन की लॉन्च के साथ खत्म हुआ। आयरन मैन एडिशन को इनविंसिबल रेड और ब्लैक पैंथर को स्टील्थ ब्लैक रंग और ग्राफिक के साथ उतारा गया है। इस बाइक को भी खूब पसंद किया गया। 
 
Kawasaki W175 Street : 8 दिसंबर, 2023 को इस बाइक को नए फीचर्स के साथ W175 स्ट्रीट वर्जन में लॉन्च किया गया।  W175 स्ट्रीट रेट्रो-थीम वाले गोलाकार मल्टी-रिफ्लेक्टर हेडलैंप के साथ आती है, जिसे क्रोम बेजल के साथ आकर्षक लुक दिया गया है। इसमें 177cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। साथ ही इसमें इसमें अलॉय व्हील्स को ट्यूबलेस टायर जोड़े गए हैं।
Hero Passion Plus : BS6 मानकों के लागू होने के बाद कंपनी ने 2020 में इस बाइक का प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था। कंपनी ने इस साल 8 जून को इस बाइक को OBD-2 मानकों और E20-फ्यूल से संचालित होने वाले अपडेटेड 97cc इंजन और i3s स्टार्ट/स्टॉप तकनीक के साथ लॉन्च किया।

Show comments

सभी देखें

Okaya Faast F3 : सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, 125 KM की रेंज, चोरी के डर को दूर करेगा खास फीचर

Swift को Maruti Suzuki ने किया और भी सुरक्षित, दे दिया यह महंगी कार वाला standard feature

गोबर से दौड़ेंगी मारुति की कारें? कितना सस्ता होगा चलाना? कितनी रहेगी सेफ? ऑटोमोबाइल एक्सपर्ट्‍स के जवाब

Maruti Suzuki, Hyundai, Tata बाजार में लाएगी Electric Midsize SUVs, फीचर्स में होगा दम, कीमत भी होगी कम

सभी देखें

Hero Karizma XMR और KTM RC 200 से मुकाबले के लिए Bajaj Pulsar RS200 का सस्ता अवतार

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

क्या ऑनलाइन कार की कीमतें ज्यादा पारदर्शी हैं?

अगला लेख