dharma sangrah
✕

मांझी ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की

Updated: सोमवार, 21 सितम्बर 2015 (18:53 IST)
पटना। बिहार में राजग का दामन थाम चुके जीतनराम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को अपने 7 उम्मीदवारों की दूसरी और अंतिम सूची जारी कर दी।
 
'हम' के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने यहां अपने सरकारी आवास पर आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राजग के घटक दल के रूप में उनकी पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए 20 सीटें आवंटित की गई है। उन्होंने बताया कि इसी के तहत पार्टी ने 2 दिन पूर्व 13 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी थी। 
 
मांझी ने कहा कि सीटों के बंटवारे को लेकर राजग के घटक दलों के बीच कोई विवाद नहीं है। पार्टी का एकमात्र उद्देश्य राज्य में राजग की सरकार बनाना है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने अपने कोटे के शेष बचे 7 सीटों पर उम्मीदवारों का चयन कर लिया है। 
 
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी को गठबंधन में 20 सीटें मिलने के कारण कुछ जुझारू और निष्ठावान साथी बच गए हैं जिसके लिए वे रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के 3 निष्ठावान नेताओं को टिकट नहीं मिल सका है जिसके लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगे।
 
मांझी ने कहा कि इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से एक पुराने जुझारू नेता के अलावा दीघा से विधायक रहीं पूनम देवी और चकाई से विधायक रहे सुमीत सिंह के लिए वे शाह से बातचीत करेंगे। उनका प्रयास होगा कि इन तीनों नेताओं को कहीं से भी उम्मीदवार बनाया जाए। हालांकि उन्होंने कहा कि दीघा विधानसभा क्षेत्र भाजपा के कोटे में गया है और इस पर भाजपा से पुनर्विचार करने का वे अनुरोध करेंगे। 
 
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी ने शिवहर से लवली आनंद, बेला से सारिम अली, शेखपुरा से नरेश साव, सिंघेश्वर से मंजू देवी, शेरघाटी से मुकेश कुमार उर्फ कृष्णा यादव, मसौढ़ी से नूतन पासवान और जोकीहॉट से जेबा खातून को उम्मीदवार बनाया है। 
 
इससे पूर्व हम ने सूरसंड से पूर्व मंत्री शाहिद अली खां, दरभंगा ग्रामीण से नौशाद आलम, कांटी से पूर्व मंत्री अजित कुमार, हथुआ से पूर्व मंत्री महाचन्द्र प्रसाद सिंह, वैशाली से पूर्व मंत्री वृषिण पटेल, महुआ से रवीन्द्र राय, खगड़िया से राजेश कुमार उर्फ रोहित कुमार, तारापुर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मंत्री शकुनि चौधरी, फुलवारी (सु.) से राजेश्वर मांझी, घोषी से राहुल कुमार, कुटुम्बा से संतोष कुमार सुमन और टेकारी से अनिल कुमार सिंह को उम्मीदवार बनाया था, वहीं मांझी खुद मखदुमपुर से चुनाव लड़ेंगे। (वार्ता)
 
Show comments

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी