Bhai Dooj
✕

चंपारण सभा में लालू यादव पर पंखा गिरा

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (17:17 IST)
मोतिहारी। बिहार में पूर्वीं चंपारण जिले के मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के लखौरा में आयोजित चुनावी सभा में मंच पर बैठे राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव पर शुक्रवार को पंखा गिर गया, जिससे उनके हाथ में मामूली चोट आई। 
 
यादव राजद प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित करने के लिए मंच पर बैठे थे तभी वहां लगा पंखा गिर गया। पंखे का ब्लेड यादव के हाथ और पैर में लगा। इससे यादव के हाथ में हल्की चोट आई।
 
यादव उस समय चाय पी रहे थे, पंखे का ब्लेड हाथ में लगने से चाय उनके कुर्ते पर गिर गई। यह घटना जिस समय हुई उस समय राजद प्रत्याशी विनोद श्रीवास्तव भाषण दे रहे थे।
 
इस घटना से गुस्साये यादव ने वहां सुरक्षाकर्मियों को फटकार लगाई और पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र राणा को फोन कर शिकायत दर्ज कराई। राणा ने मंच की विद्युत व्यवस्था संभालने वाले इलेक्ट्रीशियन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने के आदेश दिए हैं। 
 
यादव ने इस घटना को लेकर सभा आयोजकों को भी जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि क्या यही व्यवस्था है, अगर कुछ हो जाता तो। (वार्ता)
Show comments

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग

Agniveer : अग्निवीरों के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 75% को मिलेगी 2 साल की अतिरिक्त सेवा, फिर सेना में स्थायी भर्ती का मौका

राहुल फुस्स रॉकेट तो अखिलेश हार के बहानेबाज, EVM और SIR को लेकर विपक्ष पर बरसे CM योगी

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

लॉरेंस बिश्नोई गैंग का नाम लेकर आयुष्मान खुराना-तुषार कपूर से मांगी रंगदारी, पुलिस ने बेंगलुरु से किया आरोपी को गिरफ्तार

सभी देखें

Mahadev Betting App Case : सौरभ चंद्राकर के बाद दुबई में रवि उप्पल गिरफ्तार, ED ने भारत लाने की शुरू की कोशिश

देश के नंबर-1 CM बने योगी आदित्यनाथ, 897 अंकों के साथ 'बेस्ट सीएम सर्वे 2026' में किया टॉप

नकली किन्नरों और बांग्लादेशी घुसपैठियों से रहें सावधान! किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी की अपील

National Conference में बढ़ी बगावत, 10 विधायकों की फिर बैठक, उमर अब्दुल्ला के सामने नई चुनौती

क्या लेमडक बने डोनाल्ड ट्रंप? ईरान युद्ध और वैश्विक नीतियों पर पड़ेगा यह बड़ा असर, आ सकता है महाभियोग