Hanuman Chalisa

लालू ने किया आचार संहिता का उल्लंघन, चुनाव आयोग ने चेताया

गुरुवार, 15 अक्टूबर 2015 (20:23 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने गुरुवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनकी कथित जातिगत टिप्पणी को लेकर आगाह किया और इसे चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुए उनसे भविष्य में चुनाव प्रचार के दौरान सार्वजनिक मंचों पर बोलते समय अधिक सतर्क रहने को कहा।
 
चुनाव आयोग ने अपने आदेश में कहा कि आयोग ने आपके जवाब पर सावधानी पूर्वक विचार किया और यह पाया कि आपने इस तरह का विवादित बयान देने से इंकार नहीं किया है। उन बयानों को उचित ठहराने के लिए आपकी ओर से जो तर्क दिए गए हैं, उन्हें आयोग द्वारा विश्वसनीय नहीं पाया गया।
 
आयोग ने लालू प्रसाद को याद दिलाया कि बयानों से समाज के विभिनन वर्गों के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं और साथ ही जाति एवं धर्म के आधार पर उन्हें भड़का सकते हैं।
 
आयोग की यह राय है कि आपने चुनाव आचार संहिता के प्रावधानों का उल्लंघन किया है। इसलिए आयोग आपको आगाह करती है कि आप आचार संहिता के प्रावधानों का पूरी तरह पालन करें और भविष्य में भाषण देते समय अधिक सतर्क रहें।
 
कथित रूप से जातिगत टिप्पणी करने को लेकर बिहार में लालू के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। चुनाव आयोग ने उनके राघोपुर में दिए गए उनके कथित बयान को लेकर नोटिस दिया था।
 
राघोपुर में चुनाव प्रचार की शुरुआत करते हुए लालू ने विधानसभा चुनाव को अगड़ो एवं पिछड़ों के बीच सीधा मुकाबला करार दिया था और राजग को हराने के लिए यादवों एवं अन्य पिछड़ी जातियों से महागठबंधन का समर्थन करने की अपील की थी। (भाषा)
Show comments

Hero VIDA VX2 Plus लॉन्च: 187KM रेंज, 65 मिनट फास्ट चार्जिंग और रिकॉर्ड बनाने वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर

PM Kisan Samman Nidhi की 24वीं किस्त कब आएगी खाते में, पूरा करें यह काम नहीं तो अटक जाएगा आपका पैसा

E20 पेट्रोल से कितना घटेगा माइलेज, पेट्रोलियम मंत्रालय ने दिया यह जवाब

Super Typhoon Bavi : सुपर टाइफून 'बावी' का असर भारत तक, चीन-ताइवान-जापान में हाई अलर्ट, देश के कई राज्यों में भी घट सकती है बारिश

Bankipur Bypoll में BJP को बड़ा झटका, उम्मीदवार अभिषेक कुमार सिन्हा ने नामांकन के अगले ही दिन वापस लिया नाम, जानिए कौन है नया उम्मीदवार

सभी देखें

नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने से दतिया में बवाल, समर्थकों ने NH-44 किया जाम, बीजेपी के खिलाफ नारेबाजी

दतिया से बीजेपी उम्मीदवार बनने के बाद बोले आशुतोष तिवारी, नरोत्तम मिश्रा परिवार के मुखिया, उनका आशीर्वाद मेरे साथ

राम मंदिर दान घोटाला, सुप्रीम कोर्ट में 13 जुलाई को होगी बड़ी सुनवाई, CBI जांच और फोरेंसिक ऑडिट की मांग

7,100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और 144Hz डिस्प्ले Motorola Edge 70 Max लॉन्च से पहले सामने आए बड़े फीचर्स

दतिया से भाजपा ने नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटा, आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी