biodatamaker

बिहार में कांग्रेस को मिला नया जीवन

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (21:12 IST)
पटना। बिहार में करीब 35 वर्ष तक शासन करने के बाद चार सीटों तक सिमट गई कांग्रेस को इस बार नीतीश कुमार के विकास पुरुष की छवि और लालू प्रसाद यादव के आधार वोट ने विधानसभा की 27 सीट पर जीत दिला दी। इस जीत ने उसे राज्य में नया जीवन दे दिया है। 
 
विधानसभा के इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने जदयू और राजद से गठबंधन कर 41 सीटों पर अपना प्रत्याशी उतारा था जिसमें से उसे 27 सीटों पर जीत मिली है।  महागठबंधन में जब कांग्रेस को समझौते के तहत चुनाव लड़ने के लिए 41 सीटें मिली थी तब लोगों को लग रहा था कि बिहार में जनाधार खो चुकी पार्टी को जदयू-राजद ने कुछ ज्यादा ही सीट दे दी है।
 
प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तक ने कह दिया था कि महागठबंधन ने 41 सीट उन्हें मतदान से पहले ही थाली में परोस कर दे दी है।
 
कांग्रेस के 27 विधायक नरकटियागंज, बेतिया, रीगा, बेनीपट्टी, भागलपुर, कहलगांव, औरंगाबाद,  बक्सर, बरबीघा, विक्रम, तरारी, भोरे, मांझी, रोसड़ा, बछवाड़ा, बेगूसराय, कुटुम्बा (सु),वजीरगंज, गोविंदपुर, सिकंदरा, बहादुरगंज ,त्रिवेणीगंज ,अमौर, कसबा, कदवा, मनिहारी और कोढ़ा क्षेत्र से चुने गए है।
 
इसके साथ ही अब कांग्रेस की राज्य के 38 में से 20 जिलों में उपस्थिति हो गई है। इनमें पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, दरभंगा, भागलपुर, औरंगाबाद, बक्सर , शेखपुरा, पटना, भोजपुर, गोपालगंज, सारण, समस्तीपुर, बेगूसराय , गया, नवादा, जमुई, किशनगंज, सुपौल, पूर्णियां और कटिहार जिला शामिल है। (वार्ता) 
Show comments

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

योगी सरकार ट्रामा एंड इमरजेंसी नेटवर्क से हर साल बचाएगी 12 हजार लोगों की जान

Strait of Hormuz बना नया फ्लैशपॉइंट, IRGC का दावा- US एयरक्राफ्ट कैरियर और डिस्ट्रॉयर पर दागीं बैलिस्टिक मिसाइलें

बदल जाएगा दुनिया का नक्शा! UN प्रस्ताव पर अकेला पड़ा अमेरिका, पूरी दुनिया एक तरफ

क्‍या जेल जाएंगे सुभाष चंद्रा, CBI ने कसा शिकंजा, FIR दर्ज हुई, क्‍या है 1 हजार करोड़ रुपए का LIC कनेक्‍शन?

सभी देखें

बाढ़ प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता मिले, फसल और मकान क्षति का तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा दें : योगी आदित्यनाथ

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, यूपी में नशे के कारोबार पर प्रहार

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...