dharma sangrah
✕

रुपए बांटने को लेकर भाजपा-राजद के बीच हिंसक झड़प

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2015 (11:17 IST)
मुजफ्फरपुर। बिहार में मतदान के कुछ देर पूर्व मुजफ्फरपुर जिले के पारू विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार अशोक सिंह पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के समर्थकों द्वारा रुपए बांटने के आरोप लगाने के बाद दोनों समर्थकों के बीच शनिवार देर रात हिंसक झड़प हो गई। हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पुलिस अधीक्षक रंजीत कुमार मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि देर रात भाजपा विधायक एवं उम्मीदवार सिंह और राजद समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई थी। राजद समर्थकों ने सिंह पर मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए रुपए बांटने का आरोप लगाया। इस आरोप के बाद दोनों समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई।

मिश्रा ने बताया कि उधर भाजपा विधायक सिंह ने रुपए बांटने के आरोप को बेबुनियाद बताया। उन्होंने राजद के समर्थकों और उन पर और उनके समर्थकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। (वार्ता)

Show comments

Delhi Air Pollution : दिवाली पर दिल्ली में सांस लेना होगा मुश्किल? पटाखों से और गंभीर हो सकती है हवा

दीपोत्सव में दिखेगा अद्भुत नजारा! 220 टन रेत से तैयार हो रहा भव्य राम दरबार, 50 फुट लंबी होगी कलाकृति

क्या UGC नियमों को लेकर बैकफुट पर आई सरकार? जानिए सुप्रीम कोर्ट में केन्द्र ने क्या कहा

PoK में फिर भड़की हिंसा, रावलकोट में ड्रोन हमले और भारी गोलीबारी का आरोप, 3 की मौत

चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान; 7 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू होगा वोटर लिस्ट का विशेष पुनरीक्षण, जानें कब आएगी फाइनल लिस्ट

सभी देखें

धनतेरस-दिवाली पर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से बिगड़े हालात, भोपाल में जगह-जगह कचरे के ढेर

UPI MDR Charges: क्या अब यूपीआई पेमेंट पर देना होगा चार्ज? सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार के जवाब से मची हलचल

स्कूटी सवार की जान बचाना पड़ा भारी! तेज रफ्तार ट्रक ने 7 लोगों को रौंदा, झारखंड में दिल दहला देने वाला हादसा

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था

भोपाल के कोलार इलाके में दिखा टाइगर, डायल-112 टीम के सामने आया नजर