Hanuman Chalisa
✕

बिहार में चौथे चरण का मतदान समाप्त, 57.59 प्रतिशत वोटिंग

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2015 (19:19 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत प्रदेश के सात जिलों पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज और सीवान के कुल 55 विधानसभा क्षेत्रों में आज शाम 5 बजे समाप्त हुए मतदान में 57.59 प्रतिशत वोट पड़े।

 
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5 बजे तक पश्चिम चंपारण में 59.17 प्रतिशत, पूर्वी चंपारण में 59.96 प्रतिशत, शिवहर में 56.05 प्रतिशत, सीतामढी में 56.09 प्रतिशत, मुजफ्फरपुर में 56.83 प्रतिशत, गोपालगंज में 58.90 प्रतिशत और सीवान में 54.31 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
बिहार विधानसभा के चौथे चरण के तहत जिन 55 विधानसभा क्षेत्रों में रविवार को मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ उनमें से 12 नक्सल प्रभावित विधानसभा क्षेत्रों में शिवहर जिले के चार, सीतामढी जिले के रीगा एवं रून्नीसैदपुर और बेलसंड विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर मतदान अपराहन तीन बजे समाप्त हो गया।
 
लक्ष्मणन ने बताया कि आठ विधानसभा क्षेत्रों पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर एवं रामनगर, पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन, चिरैया एवं ढाका तथा मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, साहेबगंज एवं पारू पर शाम चार बजे मतदान समाप्त हो गया तथा बाकी 43 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शाम 5.00 बजे तक चला।
 
केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह ने मोतिहारी विधानसभा क्षेत्र के राजकीय संस्कृत उच्च विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 101 पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
बिहार विधानसभा के चौथे चरण के चुनाव में कुल 776 उम्मीदवारों में 57 महिलाएं शामिल हैं। इसमें प्रमुख प्रत्याशियों में वरिष्ठ मंत्री रमई राम (बोचहा), रंजू गीता (बाजपट्टी) और मनोज कुशवाहा (कुढनी) तथा पूर्व मंत्री सुनील कुमार पिंटू (सीतामढी) शामिल हैं। रमई राम 1972 से अब तक नौ बार विजयी रहे हैं। वह दसवीं बार प्रवेश पाने के लिए अपना भाग्य आजमा रहे हैं, जिन्हें लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान के दामाद अनिल साधु चुनौती दे रहे हैं। लोजपा से टिकट नहीं मिलने से नाराज अनिल साधु को बाद में बोचहा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया।
 
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पैतृक स्थान गोपालगंज के हथुआ विधानसभा क्षेत्र से निवर्तमान विधायक रामसेवक सिंह को जदयू ने अपना उम्मीदवार बनाया है जिनका मुकाबला हिंदुस्तानी अवाम मोर्च सेक्युलर के उम्मीदवार और पूर्व मंत्री महाचंद्र प्रसाद सिंह से है।
 
चुनाव में भाजपा का लोजपा, रालोसपा एवं हम सेक्युलर से गठबंधन है जिसकी मुख्य टक्कर सत्तासीन जदयू-राजद-कांग्रेस गठबंधन से है। भाकपा पांच अन्य वामदलों माकपा, भाकपा माले, फारवर्ड ब्लॉक, एसयूसीआई :सी: एवं आरएसपी के साथ चुनाव मैदान में है। मुलायम सिंह यादव की समाजवादी पार्टी शरद पवार की पार्टी राकांपा सहित चार अन्य दलों के साथ तीसरा मोर्चा बनाकर इस बार चुनावी मैदान में उतरी थी, पर बाद में तीसरा मोर्चा बिखर गया।
 
पिछले चुनाव में इन 55 विधानसभा क्षेत्रों में से विपक्षी पार्टी भाजपा ने 26, उस समय उसके साथ सरकार में शामिल रही जदयू ने 24 और राजद ने दो सीटें जीती थीं। 3 सीटों पर निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहे थे।
 
इस बार इन 55 विधानसभा क्षेत्रों में जदयू-राजद-कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष महागठबंधन में से राजद ने 26 सीटों, जदयू ने 21 और कांग्रेस ने 8 सीटों पर अपने-अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं जबकि राजग में शामिल भाजपा, लोजपा, रालोसपा एवं हम सेक्युलर ने क्रमश: 42, 5, 4 और 4 सीटों पर अपने-अपने प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतारे हैं।
 
पहले तीन चरणों में 131 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव संपन्न हो चुका है। सभी चरणों की मतगणना आठ नवंबर को होगी। 243 सदस्यीय मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है। (भाषा)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी