sundarkand

पूर्व मुख्यमंत्रियों के पांच पुत्रों में से तीन जीते

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (21:27 IST)
पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्रियों के पांच पुत्रों में से तीन तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव और  चंद्रिका राय ही चुनावी वैतरणी पार कर पाए।
 
जदयू के नेतृत्व वाले महागठबंधन के घटक राजद के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पुत्र तेज प्रताप यादव महुआ से तथा तेजस्वी यादव राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार चुनावी दंगल में अपनी किस्मत अजमाने उतरे।
 
चुनावी गणित की जानकारी नहीं होने के बावजूद लालू के दोनों पुत्रों ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को कड़ी टक्कर देते हुए जीत दर्ज की। दोनों भाई राजद के टिकट पर चुनाव मैदान में थे।
 
पूर्व मुख्यमंत्री स्व. दारोगा प्रसाद राय के पुत्र चंद्रिका राय राजद के टिकट से इस बार फिर परसा विधानसभा क्षेत्र से चुनावी वैतरणी पार करने के इरादे से उतरे थे जिसमें उन्हें कामयाबी हाथ लगी। राय को इस क्षेत्र से वर्ष 2010 के विधानसभा चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा था। इससे पहले वह इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं।
 
पूर्व मुख्यमंत्री डॉ.जगन्नाथ मिश्र के पुत्र एवं विधायक नीतीश मिश्रा भाजपा के टिकट पर इस बार झंझारपुर से चुनावी मैदान में उतरे। जदयू से पाला बदलकर भाजपा के टिकट पर चुनाव मैदान में उतरे मिश्र को राजद उम्मीदवार से करारी हार का सामना करना पड़ा। मिश्र नीतीश सरकार में मंत्री भी रहे थे।
 
पूर्व मुख्यमंत्री और हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के पुत्र संतोष मांझी कुटुंबा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से पहली बार अपनी राजनीतिक भविष्य की तलाश में उतरे थे लेकिन उन्हें भी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कांग्रेस प्रत्याशी से हार का सामना करना पड़ा है। (वार्ता) 
Show comments

नितिन नवीन की टीम में 2 मुस्लिम, जानिए कौन हैं तारिक मंसूर और कुंवर बासित अली?

Jio Prime : ₹300 में सालभर रिचार्ज की टेंशन खत्म! 20 अगस्त से मिलेगा सब्सक्रिप्शन, ₹299 वाला प्लान रहेगा जारी

BJP की नई टीम का ऐलान: स्मृति ईरानी-वसुंधरा राजे की वापसी, पीयूष गोयल बने कोषाध्यक्ष

Twisha Sharma Death Case: CBI की 636 पन्नों की चार्जशीट में बड़ा खुलासा, रिटायर्ड जिला जज और बेटे को बनाया आरोपी

CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर जान ली, बंगाल में सरकारी स्कूल की बदहाली दिखाना पड़ा भारी, दीपके ने साधा निशाना

सभी देखें

भारत से सीख ले अमेरिका! ट्रंप ने की वोटर ID अनिवार्य करने की मांग, CEC ज्ञानेश कुमार का लिया नाम

हेमंत सोरेन के फैसले के बाद झारखंड में छात्र आंदोलन खत्म, लेकिन CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

E20 पेट्रोल पर CEA नागेश्वरन ने उठाए सवाल, E-10 पर लौटने की दी सलाह

तारिक रहमान के गले की फांस बनता शेख हसीना का मुद्दा

Top News 18 August: JSSC-CGL रद्द, छात्र आंदोलन खत्म, मस्क को सरकार की दो टूक