Bhai Dooj
✕

बिहार विधानसभा चुनाव : 'बुलैट' का जवाब 'बैलेट' से

Updated: शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (10:28 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण के तहत प्रदेश के नक्सल प्रभावित 6 जिलों कैमूर, रोहतास, अरवल, जहांनाबाद, औरंगाबाद और गया के कुल 32 विधानसभा क्षेत्रों में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुक्रवार की सुबह सात बजे शुरु  हुआ मतदान जारी है। 9  बजे तक करीब 11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया।
 
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि बिहार विधानसभा चुनाव के द्वितीय चरण का मतदान कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण तरीके से जारी है और सुबह आठ बजे तक करीब 5.83 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग कर चुके हैं।
 
उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे तक कैमूर में 4.71 फीसदी, रोहतास में 6.73 फीसदी, अरवल में 4.49 फीसदी, जहांनाबाद में 3.44 फीसदी, औरंगाबाद में 3.53 फीसदी और गया में 7.89 फीसदी मतदान हुआ।
 
उन्होंने बताया कि नक्सल प्रभावित इन जिलों में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए अर्धसैनिक बलों के साथ राज्य पुलिस बल की कुल 993 कंपनियां तैनात किए जाने के साथ ही प्रत्येक मतदान केंद्र पर अर्धसैनिक बल की तैनाती सुनिश्चित की गयी है।
 
लक्ष्मणन ने बताया कि पूरी मतदान प्रक्रिया की हवाई निगरानी के लिए पांच हेलिकॉप्टरों और ड्रोन का इस्तेमाल करने के साथ ही गश्त के लिए 719 मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया जाएगा। पहाड़ी इलाके में मतदान के दौरान सुरक्षा के लिए 40 पुलिस गश्ती दल लगाए गए हैं।
 
उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी अप्रिय घटना की स्थिति में गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों और बीमार व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के लिए एक एयर एंबुलेंस की सेवा ली जाएगी।
 
लक्ष्मणन ने बताया कि सुचारू रूप से मतदान संपन्न कराने के लिए 9,119 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिनमें से 2,362 मतदान केंद्र संवेदनशील और 3,637 मतदान केंद्र नक्सल प्रभावित हैं।
 
उन्होंने बताया कि मतदान केंद्रों पर 44,216 मतदानकर्मियों की तैनाती के साथ ही मतदान के लिए 9,119 कंट्रोल यूनिट और 11,931 बैलेट यूनिट की व्यवस्था की गई है। (भाषा) 
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका