suvichar
✕

बिहार में दिग्गज दलों पर भारी पड़ा 'नोटा'

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (23:21 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में 'इनमें से कोई नहीं' यानी 'नोटा' का जादू राज्य के लोगों के सिर चढ़कर बोला और जनता ने आठवें नंबर पर 'नोटा' को चुनकर राजनीतिक पार्टियों को कड़ा संदेश देने की कोशिश की है।
विधानसभा चुनाव परिणाम में करीब 2.5 प्रतिशत यानि नौ लाख 47 हजार 185 मतदाताओं ने 'नोटा' का विकल्प चुनकर राजनीतिक दलों को बेहतर उम्मीदवार देने का इशारा किया है। 
 
'नोटा' ने कई बड़ी क्षेत्रीय दलों से भी बेहतर प्रदर्शन किया है। इनमें मुलायम सिंह यादव की पार्टी समाजवादी पार्टी (सपा), सुश्री मायावती, पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी और राजग की अहम घटक हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा, वाम दल शामिल हैं।
 
'नोटा' को जहां 947185 वोट मिले, वहीं आरएलएसपी को 976787, हम को 864856, बसपा को 785043 , भाकपा को 515656, समाजवादी पार्टी को 384872 राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 185437 और झारखंड मुक्ति मोर्चा को 103940 वोट मिले हैं। (वार्ता)
 

Show comments

Harley-Davidson की सस्ती बाइक भारत में होगी लॉन्च, मचेगा तहलका

Royal Enfield Himalayan 750 : नए एडवेंचर टूरर से उठा पर्दा, पहली बार मिलेगा क्रूज कंट्रोल, जानिए इंजन और फीचर्स की पूरी जानकारी

हवाई यात्रा मत कीजिए, सुप्रीम कोर्ट ने क्यों कहा, याचिका पर तत्काल सुनवाई से इंकार

लद्दाख में शराब कारोबारियों ने सोनम वांगचुक के खिलाफ खोला मोर्चा, एप्पल वाइन के व्यापार पर उठाए सवाल

PF खाते में पैसा आया या नहीं? घर बैठे ऐसे चेक करें अपना बैलेंस और पासबुक, मोबाइल से मिनटों में मिलेगा पूरा हिसाब

सभी देखें

राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं

सागर SP पद से हटाए गए IPS अनुराग सुजानिया ने छोड़ी नौकरी, DGP को दिया इस्तीफा

सीएम डॉ. मोहन यादव की कैबिनेट ने लिए अहम फैसले, डेवलपमेंट-इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए स्वीकार किए 23 हजार 300 करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव

'हैप्पी दिवाली मोदीजी', राहुल गांधी ने फिर दी खुली बहस की चुनौती, बोले- डरिए मत, सामने आइए

रामजी के 5 बाप! धीरेन्द्र शास्त्री की टिप्पणी से फिर बवाल, अखिलेश ने भी साधा निशाना