suvichar

बिहार में क्‍यों नहीं चला मोदी का जादू...

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (22:58 IST)
पटना। बिहार में 'मंडल रथ' पर सवार राष्ट्रीय जनता दल (राजद), जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और कांग्रेस की ऐसी आंधी चली कि उसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 'जादू' भी उड़ गया और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले महागठबंधन ने विधानसभा चुनाव में दो-तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल कर ली।
राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, बिहार विधानसभा की 243 में से महागठबंधन ने 177 सीटें जीत ली है। इस चुनाव में राजद सबसे बड़े दल के रूप में उभरकर सामने आया है, उसके 79 प्रत्याशी चुनाव जीत गए हैं। इसी तरह महागठबंधन में शामिल जदयू ने 71 और कांग्रेस ने इस चुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 27 सीट जीत ली है। 
 
वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मात्र 54 सीट ही जीत पाई। उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) और राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) दो-दो जबकि हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) सिर्फ एक सीट पर ही कब्जा जमा सकी। 
 
इस बार के चुनाव में भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी लेनिनवादी) ने अपना खाता खोलते हुए तीन सीटों पर सफलता पाई है। वहीं निर्दलीय ने चार सीटों पर जीत हासिल की है।
 
चुनाव के शुरुआती परिणाम और रुझान के बाद ही दोपहर में भारतीय जनता पार्टी ने हार स्वीकार कर ली और प्रधानमंत्री ने महागठबंधन के नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी। बाद में भाजपा के अन्य राष्ट्रीय नेताओं के अलावाकांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, उपाध्यक्ष राहुल गांधी तथा कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने कुमार को फोन कर जीत पर बधाई दी। (वार्ता)
 
Show comments

iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले सस्ता हुआ iPhone 17 Pro Max, मिल रहा है धमाकेदार डिस्काउंट

निशु आजाद मामला : स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंद शहर से हिरासत में लिया, CJP ने दिया था 72 घंटे का अल्टीमेटम, क्या है पूरा मामला

Kia Sorento : भारत में लॉन्च हुई नई प्रीमियम SUV, कीमत ₹27.99 लाख से शुरू; हाइब्रिड और डीजल इंजन के साथ मिलेगी AWD की सुविधा

BLA : बलूचिस्‍तान बना पाकिस्‍तानी सेना का कब्रिस्‍तान, बीएलए ने मचाई तबाही, मुनीर के 25 सैनिकों को किया ढेर

विजय के 'पीएम दांव' पर सियासत गर्माई : DMK और कांग्रेस का तंज, क्या 2029 में विजय बनेंगे प्रधानमंत्री?

सभी देखें

जीतन राम मांझी की फिर बिगड़ी तबीयत, दिल्ली AIIMS के ICU में कराया भर्ती

दुबई में MP के वैश्विक निवेश मिशन की हुई शुरुआत, CM मोहन यादव ने दिग्गजों के साथ की बैठक, प्रवासी भारतीयों ने किया जोरदार स्वागत

अमेठी हार को स्मृति ईरानी ने किया याद, टीवी पर वापसी का किया खुलासा, जानें किसे फोन कर कहा था- मैं बेरोजगार हूं...

गृहमंत्री शाह ने ली दिल्‍ली इमारत हादसे की जानकारी, 5 लोगों की हुई मौत, अब तक 11 का हुआ रेस्‍क्‍यू, बिल्डिंग मालिक के खिलाफ FIR दर्ज

सागर नकली शराब मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिए थे सख्त निर्देश, 3 अधिकारी निलंबित, 1 मुख्यालय अटैच