Bhai Dooj
✕

बिहार में अंतिम चरण का मतदान समाप्त

Updated: गुरुवार, 5 नवंबर 2015 (19:48 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और अंतिम चरण के तहत 57 सीटों के लिए गुरुवार को हुआ मतदान संपन्न हो गया, जिसमें सबसे अधिक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके साथ ही राज्य की कुल 243 सीटों के लिए पांच चरणों में हुए मतदान का कार्य गुरुवार को पूरा हो गया। सभी चरणों की मतगणना आठ नवंबर को होगी।
निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पांच बजे तक 60 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया जो कि पिछले चार चरणों की तुलना में सबसे अधिक है।
 
शाम पांच बजे तक मधुबनी में 55.87 प्रतिशत, सुपौल में 58.60 प्रतिशत, अररिया में 62.00 प्रतिशत, किशनगंज में 64.39, पूर्णिया में 62.95 प्रतिशत, कटिहार में 67.27 प्रतिशत, मधेपुरा में 57.84 प्रतिशत, सहरसा में 50.78 प्रतिशत और दरभंगा में 58.27 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
 
इस अंतिम चरण में कुल 57 विधानसभा क्षेत्रों के लिए गुरुवार को मतदान हुआ। सहरसा जिला के नक्सल प्रभावित दो विधानसभा क्षेत्रों सिमरी बख्तियारपुर और महिषि में सुरक्षा कारणों और एहतियात के तौर पर मतदान अपराह्न तीन बजे संपन्न हो गया था, जबकि अन्य 55 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम पांच बजे तक चले।
 
बिहार विधानसभा के पहले चरण में 57 प्रतिशत मतदान हुआ था। दूसरे चरण में 54.5, तीसरे चरण में 53.32 और चौथे चरण में 57.59 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले। मौजूदा बिहार विधानसभा का कार्यकाल 29 नवंबर को समाप्त हो रहा है।
 
मतदान के दौरान दरभंगा जिले के बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत हावी बउआर गांव में मतदान केंद्र संख्या 34 पर तैनात मतदानकर्मी बिंदेश्वर साह का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। मधुबनी जिला के झंझारपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 49 पर चुनावी ड्युटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान रंगलाल मीणा की भी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई।
 
अररिया जिला के जोकिहाट विधानसभा क्षेत्र के डुब्बा गांव के मतदान केंद्र संख्या 65 पर पंक्ति में खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की पिटाई से नाराज लोग मतदान को बाधित करने के लिए इकट्ठा हो गए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सीआईएसएफ के जवानों को दो चक्र हवाई फायरिंग करनी पड़ी। इससे वहां कुछ देर के लिए मतदान बाधित हुआ।
 
मतदान शांतिपूर्ण रहा और मतदाताओं में उत्साह दिखा। जदयू अध्यक्ष शरद यादव ने मधेपुरा शहर के आदर्श मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र संख्या 186 पर मतदान किया, जबकि भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने सुपौल शहर के कोसी प्रोजेक्ट से संबंधित एक मतदान केंद्र पर वोट डाला। बिहार विधानसभा के पांचवें और अंतिम चरण के चुनाव में कुल 827 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमा रहे हैं जिनमें 58 महिलाएं हैं।
 
बिहार विधानसभा के पांचवें चरण के चुनाव में गुरुवार को जिन प्रमुख उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बंद हो गया, उनमें बिहार के मंत्री और जदयू के वरिष्ठ नेता बिजेंद्र प्रसाद यादव (सुपौल), बिहार विधानसभा में राजद विधायक दल के नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी (अलीनगर), बिहार के मंत्री नरेंद्र नारायण यादव (आलमनगर), पूर्व मंत्री और भाजपा उम्मीदवार नीतीश मिश्र (झंझारपुर) एवं राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के विश्वस्त माने जाने वाले भोला यादव (बहादुरपुर) शामिल हैं। (भाषा)
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका

इंडिगो फ्लाइट को हाईजैकिंग की धमकी, विमान को बेंगलुरु लौटना पड़ा

पोलैंड के क्राको शहर में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल, पुलिस ने हमलावर को गोली मारी