Hanuman Chalisa
✕

अरुण शौरी बोले, हार के लिए मोदी-शाह जिम्मेदार

Updated: रविवार, 8 नवंबर 2015 (22:21 IST)
नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने कहा कि बिहार चुनावों में हार के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह और अरुण जेटली को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में नेतृत्व के खिलाफ शांत असहयोग आंदोलन अब और गहराएगा।
 
उन्होंने कहा कि विगत में किए गए वायदों के पूरा न होने की वजह से मोदी केंद्रित अभियान में विश्वसनीयता की कमी थी और हार के लिए भाजपा की विभाजक नीतियां जिम्मेदार हैं।
 
वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके शौरी, जो अब पार्टी के साथ नहीं हैं, ने शाह और जेटली पर मोदी के खिलाफ एक ऐसा घेरा बनाने का आरोप लगाया जिसकी वजह से विपक्षी दलों, जिनके हाथ में 69 प्रतिशत से अधिक वोट थे, ने एकजुट होकर गठबंधन बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा महज 31 प्रतिशत मतों के साथ मोदी की लोकप्रियता की वजह से सत्ता में आई थी।
 
यह पूछे जाने पर कि हार के लिए किसे जिम्मेदार ठहराया जाना चाहिए, शौरी ने कहा कियह मोदी, मुख्य रणनीतिकार शाह और जेटली हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी या सरकार में कोई चौथा व्यक्ति नहीं है। उनसे पूछा गया कि बिहार में पार्टी के प्रचार अभियान में क्या गलत हुआ, शौरी ने कहा, 'सबकुछ'। 
 
शौरी ने अपनी टिप्पणियों को पुष्ट करते हुए कहा, 'मोदी केंद्रित अभियान, विभाजक अभियान और विगत में किए गए वायदों के पूरा न होने की वजह से अभियान में विश्वसनीयता की कमी।'
 
इस संदर्भ में उन्होंने लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के दौरान मोदी के इस दावे का जिक्र किया कि यदि वह सत्ता में आए तो काला धन भारत वापस लाएंगे और हर किसी को 15 लाख रुपए मिलेंगे।
 
शौरी ने कहा कि और फिर बाद में भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि यह एक जुमला था, इसलिए जब आप नए वायदे करेंगे तो लोग आपको गंभीरता से नहीं लेंगे।
 
पार्टी और सरकार के लिए हार से उत्पन्न जटिलताओं के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि उनके (मोदी, शाह, जेटली) खिलाफ शांत असहयोग आंदोलन गहराएगा। कभी मोदी के बड़े समर्थक रहे शौरी अब उनकी सरकार और पार्टी के कटु आलोचक बन गए हैं। (भाषा)
 
Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

Peru Earthquake : पेरू में 6.7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, राजधानी लीमा तक महसूस हुए झटके; लोगों में दहशत

EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?

Rajasthan Panchayat Election Results : राजस्थान के गांवों ने BJP को दिया जवाब? राहुल गांधी का बड़ा बयान

Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ

पहाड़ी और दूरदराज के गांवों में भी पहुंचा विकास, CM भूपेंद्र पटेल ने गिनाईं सरकारी योजनाओं की उपलब्धियां