Narak Chaturdashi
✕

अमित शाह की पत्नी बोलीं- बिहार का विकास होना मुश्किल

Updated: रविवार, 1 नवंबर 2015 (16:49 IST)
पटना। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की पत्नी सोनल शाह का कहना है कि भाजपा के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) बिहार में जीत तो जाएगा, पर उसके लिए राज्य का विकास करना बड़ी चुनौती होगी। उन्होंने यह बात राजग में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान से उस वक्त कही, जब पासवान ने उनसे बिहार के चुनाव प्रचार पर उनकी राय पूछी।
 
एक सप्ताह पहले पटना पहुंची सोनल ने कहा कि बिहार में कुछ दिन रहने के बाद उन्हें यही लगा कि यहां सड़क, बिजली और पानी की बड़ी समस्या है। ऐसे में बिहार का विकास करना काफी मुश्किल होगा। 
 
इस मौके पर कुछ पत्रकारों की मौजूदगी में उन्होंने कहा कि वे राज्य में भाजपा या राजग की चुनावी रणनीति के बारे में कुछ नहीं कह सकतीं, वे तो बस अपने पति के बारे में ही बात कर सकती हैं। बीते 2 महीने में अमित शाह घर-परिवार को बिलकुल वक्त नहीं दे पाए हैं और दिन-रात बिहार चुनाव प्रचार में ही लगे हैं।
 
गौरतलब है कि अमित शाह लगभग 2 महीने से बिहार में ही डेरा डाले हुए हैं। उन्होंने पटना के 5 सितारा होटल में कई कमरे आरक्षित करा रखे हैं जिनमें वे खुद और उनका स्टाफ, सुरक्षा गार्ड आदि-आदि रह रहे हैं। होटल के एक कमरे को शाह ने वॉर रूम बना रखा हैं, जहां पर वे देर रात तक नेताओं के साथ मिलकर चुनावी रणनीति बनाते रहते हैं।
 
शाह रात के डेढ़-दो बजे तक विभिन्न नेताओं से मिलते रहते हैं और उनसे अलग-अलग क्षेत्रों के बारे में फीडबैक लेते हैं। रामविलास पासवान, जीतनराम मांझी और सुशील कुमार मोदी उनसे नियमित मिलने वाले नेताओं में शामिल हैं। 
 
केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार और धर्मेंद्र प्रधान अपने पार्टी अध्यक्ष के कान और आंख बने हुए हैं। वे रोज उनसे मिलकर पार्टी की मैदानी चुनावी गतिविधियों की जानकारी उन्हें देते हैं। 
लेखक के बारे में
अनिल जैन
Show comments

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

पेट्रोल में 31% तक मिला इथेनॉल! लैब जांच के खुलासे के बाद कर्नाटक सरकार ने तेल कंपनियों पर कसा शिकंजा

संत भावविभोर, बोले- योगी सरकार के प्रयासों ने दीपोत्सव को बनाया वैश्विक पहचान

डूबा देश का सबसे बड़ा बैंक और चली गई राष्ट्रपति की कुर्सी! पैराग्वे के राजनीतिक संकट की पूरी कहानी

Top News 7 November : 30 लाख दियों से जगमगाएगी अयोध्या, दिल्ली में AQI 450 पार, शमी का टेस्ट संन्यास

MP में किसानों और ग्रामीणों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक, CM डॉ. यादव ने शुरू किया रजिस्ट्री अभियान