dharma sangrah
✕

होली पर अपनाएँ ये ब्‍यूटी टि‍प्‍स

Written By ND
Updated: शनिवार, 19 मार्च 2011 (15:27 IST)
ND
रंग-तरंग और उमंग का पर्व है होली। होली खेलना तो सभी को अच्छा लगता है। लेकिन होली खेलने के बाद रंगों को छुड़ाने का दौर काफी मुश्किलों भरा रहता है। आजकल केमिकल्स का रंगों में बहुत अधिक इस्तेमाल होता है, जिसका शरीर की त्वचा पर बुरा असर पड़ता है। तो पेश हैं अपनी त्‍वचा को होली के रंगों से बचाने के कुछ उपाय :

1. रंगों को धीरे-धीरे छुड़ाएँ। तेज रगड़ने से त्वचा में जलन होगी और अधिक रगड़ से त्वचा के छिलने का भी डर रहता है।

2. बेसन या आटे में नीबू का रस डालकर उससे रंगों को छुड़ा लें। चाहें तो नारियल के तेल या दही से त्वचा को धीरे-धीरे साफ कर सकते हैं।

3. रंग उतारने के लिए मिट्टी का तेल और केमिकल डिटर्जेंट या कपड़े धोने का साबुन इस्तेमाल में न लाएँ।

4. बालों में से रंग निकालने के लिए पहले उन्हें अच्छे से झाड़ लें ताकि उनमें से सूखा रंग निकल जाए। फिर बाल सादे पानी से अच्छे धोएँ। बेसन या दही-आँवले से भी सिर धो सकते हैं।

5. आँवले को एक रात पहले भिगोकर रख दें। इसके बाद बालों में शैंपू करें। शैंपू करने के बाद एक मग पानी में एक बड़ा चम्मच सिरका डालकर धो लें।

6. आँखों में रंग या गुलाल पड़ जाए, तो तुरंत आँखों को ठंडे पानी से धोएँ। जलन कम न हो, तो एक कटोरी में पानी भर कर आँखों को उसमें डुबोकर पुतलियों को घुमाएँ।

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

पाकिस्तान तुर्की से एक लाख आत्मघाती ड्रोन ख़रीद रहा है, क्या भारत है निशाने पर?

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें