होंठ ये नाजुक-नाजुक
आसान टिप्स होंठों के लिए
ND
होंठों की त्वचा को फटने से बचाने के लिए भी रात को सोते समय होठों पर मलाई लगाएं। इससे आपके होंठ कोमल, मुलायम व चमकदार होंगे।
ND
उबलते पानी पर एक बर्तन में वैक्स डालकर पिघला लें। इसमें कोकोआ बटर मिलाएँ। अब इस मिश्रण को ठंडा होने दें। इसे लिप ब्रश की मदद से होंठों पर लगाएँ। इससे होंठों का सौंदर्य बना रहेगा।
होंठों की त्वचा खुरदरी हो गई हो तो रात को सोने से पहले चेहरे को धोकर होंठों को अच्छी तरह से साफ कर लें।

